6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्याज निकाल रही आंसू, थोक मंडी से दोगुने भाव में ग्राहकों को बेच रहे फुटकर व्यापारी

फुटकर बाजार में महंगे दाम मे बिक रही हरी सब्जी

2 min read
Google source verification
pyaj ke bhav 70 kg tk pahunche

खंडवा। सब्जी मंडी खंडवा में नई प्याज को इस तरह सुखाया जा रहा।

खंडवा. सामान्य तौर पर ठंड के सीजन में हरी सब्जियां सबसे काम दामों पर बिकती है लेकिन इस साल स्थिति अलग है। नवंबर माह में भी सब्जियों के भाव गर्मी के सीजन के बराबर महंगी है। धनिया व लहसुन फुटकर में 200 रुपए किलो तक बिक रहा है। जबकि थोक मंडी में धनिया 30-50 रुपए किलो तक नीलाम हो रहा है। प्याज के भाव को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है।

फुटकर बाजार में 70 रुपए किलो तक बिक रही। बाजार में नई प्याज आने लगा है। जिसके बावजूद पुरानी प्याज के भाव में ग्राहकों को नई प्याज बेची जा रही। सब्जियों के थोक और फुटकर दामों में भारी अंतर है। गुरुवार को खंडवा सब्जी मंडी में प्याज 20 रुपए, आलू 9, भिंडी 21, गिलकी 20 रुपए किलो के भाव बिकी। लेकिन फुटकर बाजार में इन्हीं सब्जियों के भाव दो से ढाई गुना तक रहे।

फसल खराब होने के कारण महंगाई
फुटकर व्यापारियों का कहना है कि बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में हरी सब्जियां खराब हो गई। जिस वजह से बाजार में सब्जियों की आवक कम हो रही।
पिछले साल 15 से 20 रुपए किलो थी प्याज
पिछले साल नवंबर में प्याज, आलू, टमाटर सहित हरी सब्जियां फुटकर बाजारों में ही 150-25 रुपए किलों के आसपास थी। प्याज 15-20, टमाटर, 10-15, भिंडी 20, लौकी 10 और हरी मिर्च 20-25 रु किलो थी।

आवक बढऩे से आई भाव में आई कमी
तीन दिनों से खंडवा मंडी में नई प्याज की आवक बढऩे से प्याज के भाव में कमी आ गई। गुरुवार को प्याज की आवक 400 क्विंटल रही। 300 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहा। 5 नवंबर को 281 क्विंटल और 4 नवंबर को 126 क्विंटल की आवक थी।
थोक और फुटकर बाजार में सब्जियों के भाव
सब्जी के नाम थोक भाव फुटकर भाव
आलू 09 25
प्याज 20 60-70
भिंडी 21 40
लौकी 11 30-40
गिलकी 20 50-60
धनिया 50 200
हरि मिर्च 12 30-30
शिमला 25 50
(नोट सब्जियों के भाव प्रति किलो)