खंडवा

खंडवा में भारी बारिश से पानी में डूब गई खेतों में खड़ी फसल, देखें Video

एमपी में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेशभर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हो रही है। खंडवा जिले में भी शुक्रवार सुबह से बारिश का दौर शुरु हो गया। यहां लगातार बरसात के कारण कई जगहों पर नदियां उफना गई हैं। खेतों में पानी भर गया है।

2 min read
Sep 22, 2023
खेतों में पानी भर गया है।

एमपी में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेशभर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हो रही है। खंडवा जिले में भी शुक्रवार सुबह से बारिश का दौर शुरु हो गया। यहां लगातार बरसात के कारण कई जगहों पर नदियां उफना गई हैं। खेतों में पानी भर गया है।

खंडवा में एक बार फिर मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से भी बरसात शुरु हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए सिस्टम से 22 से 24 सितंबर तक हल्की से मध्यम तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, गुरुवार को बादलों के बीच निकली धूप के चलते तापमान में करीब 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी हुई।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र जिले में 28 तक सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि 24 सितंबर के बाद बादलों की स्थिति कमजोर दिख रही है। जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तेज बारिश की स्थिति बनती दिख रही है। इसके बाद हल्की बारिश के आसार है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से बादल रहेंगे, जिससे आगामी दो-तीन दिन में तापमान कम हो सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना दिख रही है। बादलों के चलते तापमान भी कम ज्यादा हो रहा है। पिछले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। रविवार से लेकर गुरुवार तक तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

इस बीच शुक्रवार को कई जगहों पर भारी बरसात के कारण नदियों में उफान आ गया है। पिपलौद इलाके में तो जबर्दस्त बरसात ने कहर ढा दिया है। यहां के राजनी गांव में नदी उफान पर आ गई है। खेतों में खड़ी फसल डूब गई है और इस कारण किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने मुआवजे की मांग की।

Published on:
22 Sept 2023 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर