24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशापुर में सफाई के साथ दिलाई स्वच्छता की शपथ

मिशन लाईफ के तहत रैली निकाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 15 May 2023, 12:29 PM IST

आशापुर में सफाई के साथ दिलाई स्व'छता की शपथ

पर्यावरण जीवनशैली की शपथ लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आशापुर. वन विभाग द्वारा वन अमला व सुरक्षा श्रमिकों के साथ काष्ठागार आशापुर में मिशन लाईफ के तहत प्रात: 9 बजे पर्यावरण जीवनशैली की शपथ लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शपथ वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे आइएफएस उत्पादन खण्डवा वनमंडल द्वारा आशापुर चेक पोस्ट चौराहे पर दिलाई गई। चेक पोस्ट आशापुर से लेकर ग्राम आशापुर के अंदर होते हुए माताजी मंदिर तक रैली निकाली गई। इस दौरान जल सर्वधन , पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलिथिन निषेध व वन सुरक्षा के नारों से संदेश दिया गया । इसके बाद माता मंदिर से हरदा मुख्य मार्ग के दोनों तरफ फैले पॉलीथिन, डिस्पोजल गिलास एवं अन्य कचरे को ट्रैक्टर ट्राली से ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुचाया गया। इस के पश्चात माता मंदिर के आस पास लगी दुकानदारों को एवं आमजन को एकत्रित कर पर्यावरण , जल एवं वन संरक्षण हेतु समझाइश देकर जागरूक किया गया । इसके पश्चात आशापुर काष्ठागार में आकर पौधा रोपण कार्य किया गया । कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इसमें 65 लोग शामिल हुए। काष्ठागार अधिकारी आशापुर सतीश कुमार द्विवेदी ने वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों के लिए मास्क सैनिटाइजर तथा स्व'छता सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के दौरान वहां बीट प्रभारी वनरक्षक अंकुल दौहलिया और भूपेंद्र सारस्वत से मौजूद रहे।

पॉलीथिन डिस्पोज
मुख्य वनसंरक्षक वन वृत्त खण्डवा आरपीरॉय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री द्वारा विश्व स्तर पर लिये गये संकल्प मिशन लाईफ के संबंध में 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्वद माता मंदिर से हरदा मुख्य मार्ग की और लगभग 1/2 कि.मी. की दूरी में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ फैले हुऐ पॉलीथिन , प्लास्टिक , डिस्पोजल गिलास एवं अन्य व्यर्थ सामग्री को एकत्रित कर डस्टबिन के माध्यम से ट्रेक्टर ट्राली में भरकर टूचिगं ग्राउण्ड नया हरसूद में डिस्पोज किया गया । इस के पश्चात माता मंदिर के आस पास लगी दुकानदारों को एवं आमजन को एकत्रित कर पर्यावरण , जल एवं वन संरक्षण हेतु समझाइश देकर जागरूक किया गया । इसके पश्चात आशापुर काष्ठागार में आकर पौधा रोपण कार्य किया गया । कार्यक्रम प्रातः 9 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक 65 लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।