4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा के महादेव गढ़ मंदिर में शालिनी बन गई गदर की ‘सकीना’

Sakina of Gadar became Shalini in Mahadev Garh temple Khandwa

less than 1 minute read
Google source verification
sakeena.png

सकीना नाम सुनते ही गदर फिल्म की सकीना यानि अमीषा पटेल का किरदार सामने आ जाता है। एमपी के खंडवा में भी एक सकीना आई थी लेकिन अब यह शालिनी बन गई है। यह सकीना पाकिस्तान की नहीं बल्कि नरसिंहगढ़ की है जोकि महादेवगढ़ मंदिर आई और यहीं की होकर रह गई। उसने अपने प्यार के लिए सनातन धर्म अपनाया और सकीना से शालिनी बन गई।

नरसिंहगढ़ निवासी शालिनी ने बताया कि पहले उसका नाम सकीना मंसूरी था। करीब डेढ साल पहले उसकी मुलाकात दीपक जाटव से हुई थी। दोनों में प्यार हो गया जिसके बाद शादी भी कर ली। इन दोनों ने महादेव गढ़ मंदिर में आकर शादी की थी इसलिए शादी के बाद से वे लगातार महादेवगढ़ मंदिर आ रहे हैं।

शालिनी का कहना है कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म में नारी का सम्मान किया जाता है। इसलिए मुझे यह धर्म अच्छा लगता है। कुछ ऐसी ही कहानी नर्मदानगर की निखत खान की है जिन्होंने शादी कर अपना नाम निकिता रख सनातन धर्म अपना लिया है।

निकिता राठौर बताती हैं कि वह बचपन से ही मंदिर जाती थी। निकिता राठौर ने तरूण राठौर महादेवगढ़ मंदिर में ही शादी की। महादेव गढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि महादेवगढ़ पर इन दोनों युवतियों को अगाध विश्वास है। दोनों ने यहां शादी की और आज पूजा अर्चना करते हुए ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप भी किया। महादेव गढ़ मंदिर में शालिनी और निकिता ने रूद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा की। अखंडता की कामना को लेकर भारत माता की आरती भी की।

पांच बहनों को राखी पर मिल गया 18 साल पहले बिछुड़ा भाई