मध्यप्रदेश बड़वानी के सेंधवा न्यायालय में संजय झंवर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोपाल जोशी और संतोष शुक्ला को गोली मार दी।
सेंधवा/ बड़वानी। सेंधवा कोर्ट में पेशी पर लाए गए एक आरोपी को पेशी के दौरान गोली मार दी गई। यहां कोर्ट रूम में ही जज के सामने दो आरोपियों को गोली मार दी। गोलीबारी में दो आरोपियों को गंभीर हालत में धुलिया महाराष्ट्र रेफ र कर दिया गया है। गोलीकांड के बाद कोर्ट और शहर में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें हम ये दोनों हत्या के आरोपी है और सेंधवा जेल तोड़कर फरार भी हो चुकें है।
सेंधवा कोर्ट में न्यायाधीश कृष्णा परस्ते की कोर्ट में गोली बारी हो गई। आरोपी ने संजय झंवर मामले में पेशी पर लाए गए गोपाल जोशी और उसके साथ लाए गए एक अन्य आरोपी सन्तोष शुक्ला को भी गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली उस वक्त मारी गई जब दोनों की पेशी चल रही थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।
सेंधवा में अलर्ट, अफरा-तफरी मची
कोर्ट परिसर में गोली चलने की खबर मिलते ही नगर में भी भगदड़ सी मच गई। लोंगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। इधर घायलों को पहले सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें आनंदम अस्पताल ले गए। फिर एक घायल को महाराष्ट्र के धुलिया ले जाया गया।
कौन है संजय झंवर, किसने की थी हत्या
जुलाई 2008 में जिले के सेंधवा में भारतीय जनशक्ति पार्टी के संजय झंवर की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही जिले में पुलिस हाई अलर्ट हो गया था। जिलेभर में पुलिस ने फरार आरोपी की खोजबीन में आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की। वहीं शहर के भी मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात नजर आई।
ये थे हत्या के आरोपी
ज्ञात हो कि आरोपी गोपाल कैलाशचंद्र जोशी ने 28 जुलाई 2008 दोपहर को सेंधवा के सिनेमा चौराहे पर एक बिल्डिंग में घुसकर संजय झंवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी गोपाल कसरावद उपजेल में था। जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे गोपाल उपजेल के प्रहरी की आंखों में मिर्च झोंककर फरार हो गया।