27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी की इस विद्युत परियोजना ने रचा इतिहास…. बना दिया नया रिकार्ड

विद्युत परियोजना डोंगलिया की 600 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक एक 150 दिन तक लगातार बिजली उत्पादन

2 min read
Google source verification
Singaji Thermal Project

Singaji Thermal Project

खंडवा/बीड़. मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया (खंडवा) की 600 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक एक 150 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान बनाया है। यह यूनिट पिछले 19 अक्टूबर 2021 से अब तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर रही है। इस दौरान यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 70.4 फीसदी रहा। वार्षिक मेंटेनेंस के बाद बगैर अतिरिक्त फोर्स आउटेज के 215 दिन से सतत् क्रियाशील है। चालू होने के बाद से मेंटेनेंस के लिए अब तक सिर्फ एक रिजर्व शटडाउन लिया है। जिले में स्थापित सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यह यूनिट 1 फरवरी 2014 को शुरू हुई थी। विद्युत परियोजना डोंगलिया में कोयले की अत्यधधिक कमी के बावजूद निर्बाध रूप से अनवरत विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
32 हजार एमटी कोयला की खपत
सिंगाजी विद्युत ताप परियोजना में प्रतिदिन 32 हजार एमटी कोयला की खपत है। अधिकारियों का दावा है कि इतनी ही मात्रा में प्रतिदिन कोयला का परिवहन किया जा रहा है। सीइे एके शर्मा ने बताया कि 1.36 लाख कोयला स्टाक में रखा हुआ है। इधर, प्लांट परिवार में चर्चा है कि पिछले साल की अपेक्षा इस समय कोयला का स्टाक कम है।
मंत्री ने व्यक्त किया हर्ष
सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यूनिट क्रमांक एक द्वारा 150 दिन तक विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान पर मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे एवं मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के अभभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। परियोजना बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर होगी।
- सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यूनिट क्रमांक एक 150 दिन तक लगातार बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड दर्ज किया गया है। अनवरत विद्युत उत्पादन से विभाग ने हर्ष व्यक्त किया है।
एके शर्मा, सीई, सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा