
खंडवा. दावे आपत्ति को लेकर तहसील न्यायालय में लगी लोगों की भीड़।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के तहत 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावे आपत्ति लेकर निराकरण किया जा रहा है। दावे आपत्तियों में सबसे ज्यादा संख्या नाम जुड़वाने वालों की है। अब तक 7 हजार में से 3200 के नाम जोडऩे की प्रक्रिया की जा चुकी है। जिले में एसआइआर के दौरान 13729 मतदाता नो मैपिंग वाले मिले थे, जिसमें से महज 238 की समस्या का ही समाधान हो पाया है। नो मैपिंग वाले कई मतदाता अब तक सुनवाई के लिए भी नहीं पहुंचे है।
एसआइआर के तहत जिले में नो मेपिंग वाले 13729 लोग मिले थे। इन सभी को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अब तक हुई सुनवाई में 13729 मतदाताओं में से महज 238 मतदाता ही ऐसे है जिन्होंने सक्षम अधिकारी एआरओ के समक्ष अपना पक्ष रखा है और इनका नाम नई मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। नो मैपिंग वाले 5 मतदाताओं के दस्तावेज अधूरे होने से अमान्य किए गए है। उल्लेखनीय है कि इसमें अधिकतर अन्य प्रदेशों से, अन्य जिलों या अन्य विधानसभा से आए वो मतदाता है, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में खंडवा जिले में दर्ज नहीं है।
22 जनवरी तक ही मान्य दावे आपत्ति
जिले के सभी तहसील, नायब तहसील न्यायालयों में एसआइआर दावे आपत्ति के तहत सुनवाई की जा रही है। नाम जुड़वाने, संशोधन कराने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करना पड़ रहा है। सोमवार को भी खंडवा तहसील न्यायालय में तहसीलदार महेश सोलंकी, नायब तहसीलदार महादेव राठौर की डबल बैंच में सुनवाई की गई। इस दौरान जिनके दस्तावेज अधूरे थे, उनकी काउंसलिंग कर उन्हें समय से पूर्व पूरे दस्तावेज लाने की सलाह दी गई। इसके साथ नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन कराने वालों की भी भीड़ लगी रही। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी के बाद दावे आपत्ति नहीं लिए जाएंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही नए नाम जोडऩे, संशोधन की कार्रवाई अलग से की जाएगी।
यह है एसआइआर दावे आपत्ति की स्थिति
विधानसभा फार्म 6 आपत्ति निराकरण
मांधाता 1985 1147
हरसूद 1602 156
खंडवा 1904 1190
पंधाना 1521 716
कुल 7012 3209
विधानसभा फार्म 7 आपत्ति निराकरण
मांधाता 210 119
हरसूद 72 3
खंडवा 280 248
पंधाना 117 40
कुल 679 408
विधानसभा फार्म 8 आपत्ति निराकरण
मांधाता 751 466
हरसूद 559 16
खंडवा 1752 1018
पंधाना 707 285
कुल 3769 1785
Published on:
20 Jan 2026 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
