3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

जेल में विशेष स्वास्थ्य जांच ​शिविर का आयोजन, बंदियों की जांच कर दवाएं दी

शहिद जन नायक टंट्या भील जिला जेल परिसर शनिवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 157 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें पुरुष 148 एवं 9 महिला कैदियों की विभिन्न जांच की गई।

Google source verification

शहिद जन नायक टंट्या भील जिला जेल परिसर शनिवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 157 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें पुरुष 148 एवं 9 महिला कैदियों की विभिन्न जांच की गई।

शिविर में मेडिसिन के 29, सर्जरी के 32, नाक कान गला के 10, चमडी के 29, हड्डी रोग के 26, दंत रोग के 8 , हृदय रोग के 3, नेत्र रोग के 9 एवं अन्य बीमारियों के मरीज पाए गए। शिविर में सभी मरीजों को आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा की टीम डॉ. रंजीत बडोले एमडी मेडिसिन, डॉ. धर्मेंद्र पाटिल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. शिखा कूड़ापे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपाली चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुजीत वर्मा दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. शिक्षा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रसना स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ. संजय इंगले मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुमित नाक कान गला रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी।