31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
समर कैंप: कोच मांग रहे डाइट
Play video

समर कैंप: कोच मांग रहे डाइट

बदल रहे मौसम ने बढ़ाई तारीख, निजी संस्थाओं ने लगा लिए कैंप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 6 May 2023, 12:59 PM IST

खंडवा. खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन करता है। इस बार मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अभी तारीख तय नहीं हुई है। जबकि कुछ निजी संस्थाओं ने पहले से ही समर कैंप शुरू कर दिए हैं और अब इनकी अपेक्षा है कि प्रशासन डाइट, किट और अन्य सुविधाएं मुहैया कराए।
नेपाल जा रहे खिलाड़ी
मार्शल आर्ट का प्रशिखण शिविर चला रहे नेशनल रेफरी राम सिंह खरारे बता रहे हैं कि पुलिस लाइन की मदद से उन्होंने शिविर लगाया है। जिसमें खेल विभाग की ओर से अभी कोई सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि खिलाडि़यों की एक टीम 24 जून को नेपाल रवाना हो रही है। उसके लिए भी मदद नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि खिलाडि़यों को डाइट, किट और कोच के लिए ट्रैक सूट मिला करते थे, जो अब नहीं मिलते।
सुविधा चाहती हैं निजी संस्थाएं
मौजूदा समय में कई निजी संस्थाएं खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रही हैं। मार्शल आर्ट के अलावा बॉस्केट बॉल समेत अन्य खेलों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। निजी संस्थाओं ने अपने स्तर पर व्यवस्था की है, जबकि सरकारी आदेश होना अभी बाकी है। जिसमें खेल विधाएं तय होने के बाद ही समर कैंप को सुविधाएं मिलेंगी।
तय खेलों का लगेगा कैंप
खेल अधिकारी रुचि शर्मा का कहना है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी कलेक्टर की मौजूदगी में बैठक होगी। जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि कौन कौन से खेल जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर कराए जाने हैं। उसी आधार पर खेल सामग्री और प्रशिक्षकों को मानदेय तय किया जाएगा। डाइट का प्रावधान नहीं है, लेकिन प्रशासन की मदद से उसके भी इंतजाम कुछ स्थानों पर करा दिए जाते हैं। खेल अधिकारी का कहना है कि बदलते मौसम के कारण शिविर शुरू होने में समय लगा है। 10 मई के बाद समर कैंप शुरू कर दिए जाएंगे।