
Terrible picture of water crisis surfaced in Pandhana area, collecting water by descending into 60 feet well
खंडवा @ पत्रिका. पंधाना विधानसभा क्षेत्र की डेढ़ लाख एकड़ असिंचित भूमि के नहर की मांग कर रहे नहर सैनिकों को गांवों में पेयजल संकट की भयावह तस्वीर सामने आई है। जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों को पानी दिलाने दो हजार नहर सैनिकों ने हुंकार भरी है। इसके लिए भोपाल तक शिकायत भेजी है। खेतों को नर्मदा नहर योजना से जोड़ने के लिए इन दिनों नहर सैनिक गांव-गांव यात्रा निकाल रहे हैं। क्षेत्र के बिलखेड़ी गांव में यात्रा के समापन अवसर पर पेयजल जल संकट का भी मामला सामने आया। इसको लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच राजनीति भी गरमा गई है।
नहर सैनिकों के कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ बुजुर्ग किसान और महिलाओं ने बिलखेड़ी गांव में हॉट बाजार, पंचायत भवन के आस-पास तीन कुंओ में पानी सूखने का मुद्दाया उठाया। सभा समापन के बाद बिलखेड़ी गांव के ही एक कुएं में गांव की ही बेटी पीने के पानी भरने साठ फीट गहरे कुएं उतरी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम कार्यालय ने जल संकट को संज्ञान में लिया है।
कुएं में 60 फ़ीट नीचे उतरकर पानी भरने के मामले में पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि वीडियो संदिग्ध है। क्षेत्र में पानी की इतनी समस्या नहीं है। इस मामले में विभाग सहित कलेक्टर और एसपी से भी जांच करने की मांग की गई है।
इसी तरह वायरल हो रहे वीडियो में गांव की बुजुर्ग महिलाएं पेयजल संकट की समस्या बता रहीं हैं। इसके लिए न तो अधिकारी और न ही कोई नेता आगे आ रहा है। ये कहानी बिलेखेड़ी में ही नहीं क्षेत्र के अधिकतर ने गांव में सिंचाई के साथ ही पेयजल की समस्या बताई है।
नहर सैनिक बोले मानसून सत्र में बजट पास करो
छैगांव माखन उद्वहन सिंचाई योजना से पंधाना के सिंगोट व गुढ़ी मंडल क्षेत्र के करीब 86 गांवों में भूमि असिंचित है। सिंचित के लिए नर्मदा का पानी पहुंचाने नहर सैनिक लामबंद हैं। सैनिकों ने गांव-गांव तीन दिवसीय यात्रा भी निकाली। नहर सैनिकों ने कहा कि 86 गांवों में 53 हजार 300 हेक्टेयर भूमि असिंचित है। इसकी अगुवाई करने वाले सर्वोदय पाटीदार का कहना है कि प्रशासनिक स्वीकृति हो गई है, लेकिन बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। मानसून सत्र में इसे स्वीकृत किया जाए। इस मामले में मामले में पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि वीडियो संदिग्ध है। क्षेत्र में पानी की इतनी समस्या नहीं है। इस मामले में विभाग सहित कलेक्टर और एसपी से भी जांच करने की मांग की गई है।
Published on:
13 Jun 2023 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
