
रात 8.45 बजे... संविद सोमगिरी महाराज के संबोधन के दौरान कुर्सियां खाली पड़ी रही।
खंडवा. आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने तथा वेदांत दर्शन के प्रति जनजागरण के लिए ओंकारेश्वर से निकली एकात्म यात्रा तीसरे दिन गुरुवार शाम 7.30 बजे खंडवा पहुंची। हरसूद नाके से स्वागत हुआ। इंदिरा चौक पर भी फूल बरसाए गए। घंटाघर पर भी स्वागत मंच लगाया गया।
निगम प्रांगण में शंकराचार्य की प्रतिमा, कलश का पूजन हुआ। नर्मदाष्टक व ध्रुवा बैंड की प्रस्तुति हुईं। मंच पर संतों का अभिनंदन किया गया। संत संविद सोमगिरी महाराज ने आदि शंकराचार्य, भारतीय संस्कृति, लिव इन रिलेशनशिप, अध्यात्म सहित संन्यास पर संबोधन दिया। शाम को हुई धर्मसभा में स्वामी प्रणवानंद महाराज, नर्मदानंद महाराज, योगानंद सरस्वती, सोमेश्वर गिरि महाराज, लोकेशानंद महाराज, अद्वेतानंद महाराज उपस्थित थे। इधर, यात्रा में दो हजार लोगों के शामिल होने का प्रशासनिक दावा था लेकिन इसमें दो सौ लोग भी शामिल नहीं हो पाए।
बच्चे मंच पर नहीं तो सीईओ ने डीईओ को लगाया फोन
यात्रा के संदर्भ में हुई विभिन्न स्पद्र्धाओं के विजेताओं को मंच से सम्मानित किया जाना था लेकिन एेसा हो नहीं पाया। संचालन कर रहे त्रिलोक पटेल ने जब बच्चों के नाम पुकारे और कोई भी प्रमाण-पत्र लेने नहीं पहुंचा तो जिला पंचायत सीईओ वरदमूर्ति मिश्रा ने तत्काल डीईओ पीएस सोलंकी को फोन लगाया और कहा कि पुरस्कार लेने बच्चों को नहीं भेजा आपने? मैंने आपको सारी चीजें समझाईं भी थी।
अनदेखी के ये नजारे...
संगीत कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्राओं को वाद्य यंत्रों के साथ बुलाया गया था। तीन घंटे कार्यक्रम में बैठे रहे लेकिन प्रस्तुति का मौका नहीं मिला। रात 9.35 बजे शिक्षक-शिक्षिकाएं निराश लौटे।
प्रशासनिक दावों की पोल का हश्र ये हुआ कि संत संविद सोमगिरी महाराज जब रात 8.45 से 9.20 बजे तक संबोधित कर रहे थे, उस वक्त भी कम ही लोग थे। ज्यादातर कुर्सियां खाली ही रहीं।
घंटाघर से विधायक देवेंद्र वर्मा ने कलश शिरोधार्य किया लेकिन उनके साथ ही लोगों की संख्या बहुत कम नजर आई। दो दर्जन लोग भी इस दौरान नहीं थे।
- हरसूद नाके से हाथों में ध्वज, सिर पर कलश लिए हुए जनप्रतिनिधियों व लोगों ने यात्रा का स्वागत किया
- शा. स्कूल आनंदनगर की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया, यहां नर्मदाष्टक की प्रस्तुति भी दी गई
- रात ९.३२ बजे जब आदि शंकराचार्य की चरण पादुका की पूजा व आरती हुई तब ७५ लोग भी नहीं मौजूद थे
- नाश्ते के पैकेट जाते वक्त दिए गए तो बीच सड़क पर लोग इन्हें फेंककर स्वच्छता अभियान का मजाक बना गए
Published on:
22 Dec 2017 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
