
बीड़ चौकी ने मर्ग कायम करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बीड़. समीप ग्राम शिवरिया में एक नवविवाहिता फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली है। मामले में बीड़ चौकी ने मर्ग कायम करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, मृतका के अभिभावकों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।
समीपस्थ ग्राम शिवरिया निवासी वर्षा पति मनोज (22) वर्षीय जाति बंजारा ने शनिवार रात 9 बजे झूले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता किशन पवार ने बताया मेरे दामाद ने मेरी बेटी को मार डाला है। यह आत्महत्या नहीं यह हत्या है, इसकी जांच होनी चाहिए। वर्षा की शादी तीन साल पहले हुई थी, जिनकी दो बेटी है, जो दो साल व तीन महीने की है। वर्षा ने फांसी के लगते समय पति से फोन पर बात की र्थी। पति मनोज जेसीबी चलाने बाहर गया था। घर पर सास-ससुर भी हैं, लेकिन वे अलग रहते हैं। घर में ब'चों का झूला है, इसमें छोटी सी रस्सी बंधी थी, उसी रस्सी से पलंग पर बैठकर फांसी लगा ली। मामले में एसडीओपी पुनासा, तहसीलदार गजराजसिंह सोलंकी, व मूंदी टीआइ व बीड़ चौकी प्रभारी ने कमरे ताला खोलकर जांच की। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला । पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस चौकी पर पुलिस ने पिता किशन पवार और वर्षा के पति मनोज के पंचनामा पर हस्ताक्षर करवाए। वर्षा के पिता किशन पवार ने बताया कि रात 8 बजे जब मेरी बेटी ने मुझसे बात की तो सबकुछ अ'छा रहने की बात कर रहे थे, लेकिन आधा घंटे बाद यानी रात 9 बजे जब मेरे दामाद ने बात की तो मुझे कहने लगा, अगर रात में नहीं आए तो सुबह बहुत गलत हो जाएगा। इसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास है। मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है मेरी बेटी की हत्या की है, जिसकी जांच बारीकी से होनी चाहिए। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।
पति जेसीबी चलाने गया था
उधर, शिवरिया के ग्रामीणें ने कहा- जिस समय वर्षा ने फांसी लगाई थी। उस समय पति मनोज घर नहीं था। वह जेसीबी चलाने गया था। वर्षा को माता भी निकली थी। इस कारण जगह-जगह पर काले दाने जैसे थे, वहीं गले में निशान भी था। वर्षा ने शनिवार रात को 9 बजे फांसी लगा ली थी। कुछ लोगों ने उसी समय शव को रस्सी काटकर निकाल लिया था, लेकिन तब तक वर्षा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बीड़ मूंदी पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। रविवार जब वर्षा का परिवार ग्राम शिवरिया पहुंचा तो वर्षा की मां व बहन ब'चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बोरगांव बुजुर्ग. ग्राम बलरामपुर में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने रविवार दोपहर तीन बजे छत में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। पंधाना थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान, पंधाना नायब तहसीलदार रमेशचंद चौहान, एफएसएल अधिकारी सुनील मकवाना, बोरगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले, प्रधान आरक्षक सचिन पाटिल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता रानी पति आकाश ने जब फांसी लगाई तब उसका पति सो रहा था। बोरगांव पुलिस ने अभी शव को पीएम के लिए भेजा है और मर्ग कायम कर जांच में लिया है। रानी का विवाह दो वर्ष पूव हुआ था।
Published on:
8 May 2023, 11:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.