
सड़क मार्ग खोदने से आवागमन में हो रही परेशानी।
हरसूद .नगर परिषद छनेरा-नया हरसूद के छनेरा क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए अनेक जगह पर प्रमुख मार्ग एमपीयूडीसी द्वारा खोदे गए हैं। एमपीयूडीसी द्वारा फीलगुड चौराहा, भगतसिंह चौक, अस्पताल मार्ग सहित अनेक स्थानों पर सड़क मार्ग खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन उक्त स्थानों पर मार्ग दुरूस्त नहीं किए जाने के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद छनेरा-नया हरसूद सीएमओ महेंद्र शर्मा ने कहा कि पाइप लाइन डालने के लिए जहां-जहां भी एमपीयूडीसी द्वारा सड़क मार्ग खोदा गया है। उन स्थानों पर पेंचवर्क कार्य करवाया जाएगा।
३१ महीने के बाद भी नहीं मिला विस्थापितों को हक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद संभालते ही तत्काल सात महत्वपूर्ण आदेश जारी किए है। इसमें राजस्व विभाग से संबंधित नामांतरण की त्वरित कार्रवाई का निर्णय भी प्रमुख है। विस्थापित संघ नया हरसूद अध्यक्ष रमेशचंद्र बंसल ने बताया कि नया हरसूद में विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडों का मालिकाना हक मप्र सरकार वर्ष २०२१ में देने का आदेश दे चुकी है। प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए जाने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए है। ३१ माह के बाद भी नतीजा शून्य है। भूमि स्वामी अधिकार पत्र ही वास्तव में विस्थापित के नाम प्रथम नामांतरण पत्र है जो शासन से व्यक्तिगत नाम पर विस्थापित के नाम होगा। इसका तत्काल वितरण होना चाहिए। इस मामले में बंसल ने कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को पत्र भी लिखा है।
Updated on:
15 Dec 2023, 5:37 PM IST
Published on:
15 Dec 2023, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.