24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालभर से गांव में एक भी विकास कार्य नहीं, सरपंच-सचिव में तालमेल नहीं होने से ग्रामीण परेशान

जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पंचायत कलाआम कलां का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 18 Feb 2024, 1:02 PM IST

सालभर से गांव में एक भी विकास कार्य नहीं, सरपंच-सचिव में तालमेल नहीं होने से ग्रामीण परेशान

मांगलिक भवन आदिवासी ढाना, सीसी रोड, मुठवा बाबा का ओटला व सीसी रोड फारेस्ट नाके के पास जैसे निर्माण कार्यों को अधुरा छोड़कर राशि आहरित कर ली गई थी।

खालवा. जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पंचायत कलाआम कलां में सरपंच, सचिव में आपसी तालमेल न होने का खामियाना ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं। पंचायत में विकास कार्य विगत एक वर्ष से नहीं हो पा रहे हैं। जबकि ग्राम पंचायत के खाते मे 18 लाख से अधिक की राशि हैं। सरपंच, सचिव एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है। जिसके कारण ग्रामीण भी परेशान है। सरपंच मनोहर ठाकरे ने बताया की पंचायत मे राजनीति के चलते सचिव सुंदरलाल सिलाले को साल भर पहले पदस्थ कर दिया हैं। सिलाले ने सचिव रहते चार पहले मांगलिक भवन आदिवासी ढाना, सीसी रोड, मुठवा बाबा का ओटला व सीसी रोड फारेस्ट नाके के पास जैसे निर्माण कार्यों को अधुरा छोड़कर राशि आहरित कर ली गई थी।

सचिव को पंचायत से हटाने के लिए 7 अप्रैल, 1 जुलाई और 27अगस्त को जनपद खालवा व 18 सितंबर को जिला पंचायत व कलेक्टर को भी आवेदन दिए, लेकिन आज तक सचिव को पंचायत से नहीं हटाया गया। सचिव सुंदरलाल के पंचायत में सचिव रहते राशि आहरित नहीं कर रहा हूं, इसलिए एक वर्ष से ग्राम में कोई भी काम चालू नहीं हैं।

लोग पलायन कर रहे हैं सामग्री का नहीं हो रहा भुगतान

ग्राम के आमिर खान ने बताया कि सरपंच व सचिव में तालमेल न होने से मेरे द्वारा बनाया गया शौचालय का भी आज तक भुगतान नहीं हुआ हैं। जिनसे सामग्री उधार ली अब वह भी परेशान करने लगे हैं। ग्राम मे सीसी रोड, शासकीय भवन, ग्रेवल, पुल पुलियाओं जैसे कई मूलभूत कार्य विगत एक वर्ष से बंद हैं। जिससे ग्राम का विकास रुका हुआ हैं।

सचिव सुंदरलाल सिलाले ने बताया कि मैं पंचायत में आता जाता हूं। लेकिन सरपंच मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। शौचालय के भुगतान के लिए लिस्ट भेजी थी। सरपंच ने हस्ताक्षर नहीं किए। उपसरपंच हुसैन खान ने बताया कि सचिव द्वारा चार साल पहले सीसी रोड के नाम पर 70 हजार से अधिक राशि निकाली लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ।

साल भर से काम बंद हैं और सरपंच सचिव साथ में काम नहीं करना चाहते हैं। अधूरे कार्यों की जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, सीईओ जिपं