3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video- भगवान ओंकार की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री, की पूजा-अर्चना

सत्ता का टेंपल रन...-ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के भी किए दर्शन-विस प्रत्याशियों से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से चर्चा

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Dec 01, 2023

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले मप्र के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक सहित विपक्ष के नेता भगवान की शरण में पहुंच रहे है। एक तरह से सत्ता और विपक्ष के बीच टेंपल रन की रेस चल रही है। सबसे ज्यादा नेता भगवान ओंकारेश्वर के चरणों में शीश नवाने पहुंच रहे है। गुरुवार को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी पत्नी साधना सिंह सहित ओंकारेश्वर पहुंचे और भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारनाथ की पूजा-अर्चना, अभिषेक किया। इसके साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य के भी दर्शन कर ध्यान लगाया।


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार दोपहर 2.30 बजे कोठी स्थित हेलपेड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। यहां से सीधे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए। सीएम ने जोड़े से ज्योतिर्लिंग गर्भगृह में भगवान ओंकार का अभिषेक, पूजन कर सभा पंडाल में संतों का आशीर्वाद लिया। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान राजनीति को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, भगवान ओंकारेश्वर के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। देश, मप्र की जनता सुखी रहे, सबका कल्याण हो और संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना से ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर से कामना की है।


आदिगुरु शंकराचार्य के सामने लगाया ध्यान
ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद सीएम सीधे आदिगुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिमा के सामने ध्यान भी लगाया और ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी की। वापस लौटते समय सीएम ने आमजन से भी चर्चा की और इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। सीएम के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।