27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

वीडियो स्टोरी : परियोजना अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जानिए क्यों

कलेक्ट्रेट कार्यालय को घेरा, मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन, स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, लगाए नारे

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 28, 2023

खंडवा. परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट से लेकर महिला बाल विकास कार्यालय का घेराव किया। और मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त मोर्चा आइसीडीएस, परियोजना अधिकारी संघ की अगुवाई में पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने स्टेडियम में सभा की। जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में तख्थियां लेकर नारे लगाए।

राज्यों की तुलना में वेतन नहीं दिया जा रहा

पदाधिकारियों ने कहा आस-पास के राज्यों की तुलना में वेतन नहीं दिया जा रहा है। परियोजना अधिकारियों का ग्रेड पे 3600 रुपए से बढ़ाकर 4800 रुपए किया जाए। इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के साथ ही अन्य लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद किया। ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

भारतीय मजदूर संघ का आरोप बे-बुनियाद

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा कि भारतीय मजदूर संघ का आरोप बे-बुनियादी है। सभी सदस्य स्वतंत्र हैं, निष्पक्ष रूप से बिना किसी के दबाव में आए भारतीय मजदूर संघ से सदस्यता वापस ले ली। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय मजदूर संघ सदस्यता के नाम पर पैसे वसूल करता है। बीएमएस का नाम जोड़कर डराते धमकाते हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष के आरोप को बे-बुनियादी बताते हुए विरोध किया है।