Village Kotwars: खंडवा जिले के 517 ग्राम पंचायत के कोटवार सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन कोटवारों की मांग थी कि उन्हें वर्दी के लिए मिलने वाले ₹1000 की राशि लंबे समय से नहीं दी जा रही है। साथ ही शिवराज सरकार के समय ₹500 प्रति वर्ष कोटवारों के मानदेय में बढ़ाने की घोषणा की गई थी। प्रदेश के अन्य जिलों में तो यह मांग पूरी हो गई, लेकिन खंडवा में अब तक कोटवारों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया गया। इसके अलावा कोटवारों ने जीवन यापन के लिए दी गई कृषि भूमि को भी रजिस्ट्री करने की मांग की। कोटवारों ने संयुक्त कलेक्टर एस आर सोलंकी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।