26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

weather alert- बारिश के लिए भगवान शिव को किया जलमग्न

-महादेवगढ़ में चल रहे दिव्य अनुष्ठान के तहत हुआ जलाभिषेक-नगर निगम ने भी बारिश के लिए जलदेवी पूजन, हवन किया

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 18, 2023

खंडवा.
प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में उत्तम वर्षा के निमित्त भगवान शिव का जल से रुद्राभिषेक किया गया। पं. अश्विन खेड़े ने बताया कि शास्त्रों में वर्णन है कि उत्तम वर्षा के निमित्त भगवान शिव का जल से अभिषेक किया जाए तो अवश्य ही उत्तम वर्षा होती है। इसीलिए गुरुवार को भगवान शिव का जल द्वारा अभिषेक संपन्न किया गया। साथ ही भगवान शिव को गर्भ गृह में अंदर जल भर के जलमग्न किया गया है एवं भगवान शिव से प्रार्थना की कि भगवान शीघ्र आसपास उत्तम वर्षा हो
महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि प्रात: काल के पूजन के उपरांत भगवान को जलमग्न किया गया। गुरुवार को पार्थेश्वर पूजन के लिए शहर के दीनदयाल पुरम से सखी महिला मंडल की मातृशक्ति ने पूजन के पश्चात भगवान शिव पर एक एक लोटा जल अर्पण करके भगवान को जलमग्न किया। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि भगवान इस समय किसानों की जो चिंता है इस चिंता को दूर करें एवं शीघ्र ही आसपास के क्षेत्र में उत्तम वर्षा की जाए। गुरुवार को दीनदयाल पुरम की मातृ शक्तियों द्वारा भगवान शिव पार्थेश्वर का पूजन अभिषेक संपन्न किया गया।
जलदेवी का हुआ पूजन
नागचूून अटल सरोवर पर गुरुवार को जलदेवी पूजन, पौधरोपण और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। आयोजन में सुबह महापौर अमृता यादव, सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, एमआइसी जल समिति प्रभारी राजेश यादव ने जल देवी पूजन और हवन किया। अच्छी बारिश के लिए जलदेवी से प्रार्थना भी की गई। इसके बाद मिट्टी संकलन हुआ। भाजपा सहित कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी अपने-अपने वार्ड की मिट्टी लेकर पहुंचे। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, राजेश डोंगरे, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, निगमायुक्त नीलेश दुबे सहित एमआइसी सदस्य, सभी पार्षद व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।