27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती की प्रतिमा खंडवा आई तो श्रद्धालुओं ने शृंगार कर गोद भराई

खंडवा. धर्म तीर्थ क्षेत्र में विराजमान होने वाली मां पद्मावती की प्रतिमा शनिवार को खंडवा पहुंची। सराफा स्थित पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पद्मावती माता का रथ मंदिर प्रांगण में रखा गया। सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति के साथ ही कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती की इस प्रतिमा को श्रीफल, अघ्र्य व फल चढ़ाकर नमन किया एवं महाआरती की। श्रद्धालुओं ने माता का शृंगार कर गोद भराई व दृव्यों से माता की वंदना व पूजा कर आशीर्वाद पाया। इस दौरा बउ़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

RAHUL GANGWAR

•

Updated: 21 Oct 2018, 11:53 AM IST

patrika

patrika

महाराष्ट्र के कचनेर पाश्र्वनाथ तीर्थ के समीप आचार्य कुन्थुसागर, श्री कनकनंद व अंजनगिरी उदारक धर्म तीर्थ प्रणेता प्रज्ञा योगी जैनाचार्य गुप्तीनंदी गुरूदेव के अनंत आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री क्षेत्र धर्म तीर्थ का निर्माण किया जा रहा है। इस तीर्थ में चौबीसों तीर्थंकरों की मूर्तियों के साथ देश की पहली चौबीस भुजाओं वाली पांच फीट की अष्टधातु की मां भैरव पद्मावती की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इससे पहले प्रतिमा देश के अलग-अलग शहरों में पहुंच रही है। प्रतिमा कुन्थुगिरि, गोमटेश्वर बाहुबली दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों से मुंबई महाराष्ट्र, गुजरात होते हुए मप्र के लिए खंडवा पहुंची। पूजा अर्चना में समाज के वीरेंद्र भटयाण, सुनील जैन, देवेंद्र सराफ, मनोहरलाल बडज़ात्या, अविनाश जैन, किरण पाटनी, अनिल छाबड़ा, निखलेश जैन, कांतिलाल जैन, सुभाष गदिया, रमेश रावका, संतोष सेठी, प्रेमांशु चौधरी, विजय पाटनी, संदीप जैन, सचिन जैन, कैलाश पहाडिय़ा, मिनित जैन, विनय चौधरी, चिंतन जैन, विपिन जैन सहित समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ समाजजन उपस्थित थे।