1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

तिरंगा लेकर कसरत करने स्टेडियम पहुंचे युवा

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता

Google source verification

खंडवा. स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज संपूर्ण राष्ट्र की गरिमा एवं प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधते हुए धर्म और क्षेत्रवाद से परे हमारा राष्ट्रीय तिरंगा ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ की सबसे प्रबल अभिव्यक्ति है। इस अभियान में शामिल युवा रविवार को तिरंगा लेकर स्टेडियम में कसरत करने पहुंचे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। इसके पहले शनिवार को इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी विवेक सिंह, एडिशनल एसपी सीमा अलावा, सीएसपी पूनम चंद्र यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी शहर में तिरंगा लेकर निकले थे।
अब सामाजिक संगठन, छात्र और निजी क्षेत्र की एजेंसी भी इस अभियान में भागीदार बनने के लिए आगे आ रही हैं। स्टेडियम में खिलाडि़यों को उनके प्रशिक्षकों ने सराहा और फिर स्टेडियम का राउंड लगाते हुए सभी खिलाडि़यों ने शपथ ली। इस अभियान को ग्राम स्तर पर चलाने के लिए भी प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी तय की है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार और शासन के लिए काम कर कर्मचारियों की मदद से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जा रहा है।