22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच-वार्डों में केवल भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार, तीन वार्डों में सात-सात प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

-चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में उतरे 132 प्रत्याशी, छह वार्ड ऐसे जहां औवेसी के पार्टी प्रत्याशियों ने संभाला मैदान, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Jun 24, 2022

132 candidates entered the fray with the election symbol

चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में उतरे 132 प्रत्याशी

खरगोन.
33 वार्डोंं वाली नगर पालिका खरगोन में अबकि बार 132 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। महज पांच वार्ड ऐसे हैं जहां केवल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही आमने-सामने हैं। शेष 28 वार्डों में निर्दलीयों ने भी फार्म डाले हैं। अबकि बार चुनाव में कुल 53 प्रत्याशी खुद के बूते चुनाव मैदान में उतरे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब शहर के 6 वार्डों से ॉल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मुस्लिमीन के उम्मीदवार भी उतारे गए हैं। कुल मिलाकर इस बार परिषद चुनाव दिलचस्प होगा। भाजपा और कांग्रेस से बागी हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग घमासान करेंगे।

नई पार्टी ने इन वार्डों से उतारे प्रत्याशी
पहली बार नगरपालिका चुनाव के रण में उतरी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मुस्लिमीन पार्टी ने 6 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड 15 के न्यू काजीपुरा क्षेत्र से शकील खान, वार्ड 16 से रुकैया हलीम बेग, वार्ड 23 से सरफराज खान, वार्ड 25 से जावेद खान, वार्ड 26 से हाजी इकबाल, वार्ड 27 से शबनम अदीब इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी कुछ वार्डों में उतरे हैं।

एकला चलो रे : 53 उम्मीदवार निर्दलीय, अपने बूते उतरे मैदान में
नगर पालिका चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए 53 प्रत्याशी अपने बूते पर मैदान में उतरे हैं। इन्होंने बगैर किसी पार्टी-पॉलिक्टिस का सहारा लिए खुद की पहचान पर चुनाव लडऩे का मन बनाया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो भाजपा और कांग्रेस से बगावत कर चुके हैं। भाजपा की ओर से सबसे बड़ा नाम पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल का है।

बगावत : केवल पांच वार्डों में अपनों को साध पाई पार्टियां
अंजरूनी गुटबाजी को पार्टियां भले ही स्वीकार न करें लेकिन नाम वापसी के बाद जो परिदृ़श्य बना है उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा और कांग्र्रेस दोनों ही बागियों को मनाने में असफल रही है। 33 वार्डों में वार्ड 06, वार्ड 14, वार्ड 20, वार्ड 21, वार्ड 29 यह ऐसे क्षेत्र हैं जहां भाजपा और कांग्र्रेस के एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में है। इसके अलावा सभी वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या तीन व इससे ज्यादा है।

किस वार्ड में कितने प्रत्याशी
वार्ड प्रत्याशियों की संख्या
6, 14, 20, 21, 29 7

अफसोस : वार्ड 10 में कांग्रेस को नहीं मिला प्रत्याशी
वार्ड नंबर 10 में मामला दिलचस्प है। यहां भाजपा की ओर से दुर्गा किशोर को टिकट दिया गया है। जबकि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी यहां भावना पाटील थी, लेकिन उनका नामांकन जाति प्रमाण पत्र के चक्कर में निरस्त हो गया। इसके बाद पार्टी सिंबोल पर यहां कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। अब भाजपा की दुर्गा का मुकाबला यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रही शारदाबाई से होगा। शारदाबाई सब्जी बेचती है।

असमंजस : यहां वोटर कन्फ्यूज, आधा दर्जन व इससे ज्यादा उम्मीदवार
वार्ड क्रमांक 2, 26, 27 में चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की संख्या 6 है। इसके अलावा वार्ड 15, 25 व 26 में 7-7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। ऐसे में यहां के रहवासियों के सामने योग्य उम्मीदवार का चयन करना बड़ी चुनौती होगा।