26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव का बाल्याÓ अब शिवराज सरकार में कहे जाएंगे मंत्री

-निमाड़ के सपनों को मिली उड़ान, भाजपा से जिले के पहले मंत्री बने विधायक बालकृष्ण पाटीदार

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Hemant Jat

Feb 03, 2018

Balkrishna Patidar taking oath as minister

Balkrishna Patidar taking oath as minister


खरगोन.
खरगोन जिलेवासियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भोपाल में शिवराजसिंह मंत्री मंडल में खरगोन के भाजपा विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कृषि राज्य मंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्री बनने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय से करीब १० किमी दूर एक छोटे से ग्राम टेमला में लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है। यह खुशी इसलिए है कि गांव में 'बाल्याÓ (बचपन का नाम) बालकृष्ण पाटीदार भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में उभरे और विधायक से मंत्री बन गए। विधायक के बचपन के साथी रहे रेवाराम पाटीदार और राजाराम डॉक्टर बताते है कि क्षेत्र में विधायक द्वारा किए गए अच्छे कामों से खुश होकर मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया। यह जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धी है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी विधायक हमेशा तत्पर रहे। पाटीदार के मंत्री बनने के बाद निमाड़ को नई सौगातें मिलने की उम्मीदें प्रबल हुई है।


आतिशबाजी कर मनाया जश्न
विधायक के राज्यमंत्री बनने से शहर में भाजपा सहित विधायक समर्थकों में उत्साह देखा गया। बस स्टैंड पर नपा अध्यक्ष विपिन गौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां वितरित की। पाटीदार ने शनिवार सुबह ९.३० बजे मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक शुक्रवार रात्रि में ही भोपाल पहुंच गए थे।


खेती से रहा लगाव, अब कृषि मंत्री
विधायक पाटीदार का राजनीति के साथ खेती-किसानी से भी गहरा लगाव रहा है। टेमला में उनकी पैतृक कृषि भूमि है। बचपन में खेत में खूब काम किया। वे किसान पुत्र होने के साथ जीनिंग के मालिक भी है। मंत्री मंडल में उनकी पंसद अनुसार कृषि राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।


यह रहा राजनीतिक सफर
शिवराज सरकार में २००८ और २०१३ में दो बार विधायक। इसके अलावा खरगोन में भाजपा जिलाध्यक्ष व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे हैं। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है।


पूर्व में यह रहे मंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव राजनीति में सबसे भाग्यशाली रहे हैं। वे दिग्विजयसिंह के कार्यकाल में दो मर्तबा उपमुख्यमंत्री रहे। उन्हें सहकारिता पुरुष भी कहा जाता है। इसी तरह महेश्वर की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ भी दिग्विजसिंह की सरकार में चिकित्सा मंत्री रही है। वहीं वर्ष २०१६७-६८ में बलवंतराव सांगले संवित सरकार में मंत्री रहे हैं।