खरगोन

Bhagwanpura Assembly Result Update: भगवानपुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत

Bhagwanpura Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के खरगोन जिले की भगवानपुरा विधान सभा सीट पर चंद्र सिंह वास्कले को हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी केदार डावर ने भारी मतों से जीत का सेहरा पहना।

2 min read
Nov 02, 2023

Bhagwanpura Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के खरगोन जिले की भगवानपुरा विधान सभा सीट पर चंद्र सिंह वास्कले को हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी केदार डावर ने भारी मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश की भगवानपुरा विधानसभा सीट पर 77.01 फीसदी मतदान हुआ। खरगोन जिले की भगवानपुरा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा है।

भगवानपुरा सीट का जातीय समीकरण
भगवानपुरा विधानसभा सीट पर अनुसूचित जनजाति वर्ग का दबदबा है। एसटी वोटर्स के हाथ में यहां जीत की चाबी होती है। इसके अलावा आदिवासियों में से बारेला और भिलाला समुदाय के मतदाता भी यहां दबदबा रखते हैं। वहीं गुर्जर और यादव समाज के मतदाता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुल मतदाता
कुल मतदाता - 2,22,851
पुरुष- 1,12,864
महिला वोटर्स -1,09,987

राजनीतिक इतिहास
भगवानपुरा विधानसभा सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हो चुके हैं। इनमें 8 बार कांग्रेस और जनसंघ, जनता पार्टी, भाजपा के उम्मीदर रहे हैं। साल 2008 के चुनाव में बीजेपी के जमना सिंह सोलंकी जीते थे, उन्होंने केदार डावर को हराया था। वहीं साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस के विजय सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। 2018 में यहां निर्दलीय प्रत्याशी का डंका बजा। केदार डावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां दो पूर्व विधायकों को हरा दिया। डावर आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं, यह स्वयं और उनके परिवार के सदस्य चार-पांच बार विधायक रहे हैं। डावर परिवार क्षेत्र में खास पहचान रखता है और वनवासी क्षेत्रों में इनकी अच्छी पकड़ है।

2018 के परिणाम
2018 के चुनाव में केदार डावर को 73,758 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे पूर्व विधायक बीजेपी के जमना सिंह सोलंकी को 64,042 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे तत्कालीन विधायक कांग्रेस के विजय सिंह सोलंकी थे, जिन्हें महज 20,112 वोट मिले। इस तरह केदार डावर ने यह चुनाव 9,716 मतों के अंतर से जीता था।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 11 बार जीती कांग्रेस को हमेशा नहीं मिला वोटर्स का साथ, वर्तमान में है बीजेपी का कब्जा
ये भी पढ़ें :mp election 2023 पिछले चुनावों में कांग्रेस की किराड़े ने भारी मतों से जीता था चुनाव, इस बार फिर कड़ी टक्कर

Updated on:
04 Dec 2023 02:56 pm
Published on:
02 Nov 2023 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर