
खरगोन. मंच पर टंट्या मामा के वंशजों का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान।
खरगोन.
देशभर में निमाड़ के रॉबिनहुड के नाम से फेमस क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा का जन्मदिन सोमवार को उनकी कर्मस्थली कोठड़ा गांव में मनाया गया। उनकी प्रतिमा के आगे मप्र सरकार के आला जनप्रतिनिधियों ने शीष झुकाए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा- ऐसे सुरमा का मप्र की धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गौरव की बात है। बड़े तामझाम के बीच वृहद आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने वर्चुअल मंदिर में स्थापित मामा की प्रतिमा के दर्शन किए। संबोधित किया। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने टंट्या मामा के वंशजों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा- जननायक टंटया मामा ने पूरा जीवन भारत माता की आजादी के लिए दिया है। अंग्रेज जिन नागरिकों के साथ अत्याचार करते थे और उनका जीना दूभर कर दिया था। ऐसे लोगों को बचाने के लिए टंट्या मामा आगे रहे। वास्तव में जनता की तखलीफ के लिए लडऩे वाले ऐसे सुरमा ने मप्र की जमीन पर जन्म लिया हमें गर्व है। जिन मूल्यों के लिए जननायक अंग्रेजों से लड़े उन मूल्यों के लिए शासन द़ृढ़ संकल्पित है। जननायक गौरव यात्रा के बाद शासन ने 18 फैसले किए, उन पर अमल जारी है। पैसा कानून समरता के साथ मप्र की धरती पर लागू किया जा रहा है। सामुदायिक वन प्रबंधन संस्थान अब माइक्रो प्लान बना कर जनजातियों के गांवो का सुदृढ़ीकरण प्रबंधन का काम किया जा रहा है।
तेंदुपत्ता से मिलने वाला ७५ प्रतिशत लाभ बोनस रूप में
मुख्यमंत्री कहा तेंदूपत्ता से होने वाले लाभ का 75 प्रतिशत संग्राहकों को बोनस के रूप में और 5 प्रतिशत लघु वनोपज का मालिकाना हक पैसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं को देंगे। नियम विरुद्ध दिए ऋण से जनजातीय भाइयों, बहनों मुक्त किया जा रहा है। मप्र साहूकार अधिनियम संसोधन अधिनियम के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर तक ब्याज वसूलने वाले कर्ज को शून्य कर दिया जा रहा है। ऐसा निर्धारित दर से अधिक वाला कर्ज देना नहीं पड़ेगा। वनोपज सस्ता बिका तो सरकार वनोपज संघ से न्यूनतम मूल्य निर्धारित कर खरीदने का काम करेंगे। प्रदेश के 800 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जाएगा।
राज्यपाल बोले टंट्या मामा साहस और सेवा की प्रतिमा
राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने भी वर्चुअली जुड़कर कोठड़ा की भूमि को नमन किया। उन्होंने कहा जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध लडऩे वाले वीर योद्धा टंट्या मामा है। उन्हें निमाड़ का रॉबिनहुड कहा गया। राज्यपाल कहा अब जाग्रत होने का समय आ गया है। सिकलसेल जैसी घातक बीमारी से लडने के लिए जांच प्रारम्भ करें। संकल्प लें और समाज को बीमारी मुक्त बनाए।
इन्होंने भी किया टंट्या मामा को नमन
जन्मोत्सव कार्यक्रम को जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने संबोधित किया। मंदिर पहुँचकर दर्शन किए। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, विधायुक झुमा सोलंकी, पूर्व विधायक धूलसिंग डावर के साथ पौधरोपण किया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने जननायक टंट्या मामा द्वारा की जाने वाली प्रार्थना पढ़ी। मंच से प्रतिज्ञा भी दिलाई। इस दौरान खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भी संबोधित किया।
लगा शिविर, 200 से ज्यादा लोगों की हुई जांच
कार्यक्रम स्थल पर आयुष और स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाए। आयुष विभाग के शिविर में 220 नागरिकों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में कृषि विभाग के अमले ने निशुल्क जांच करवाई। डॉ. चन्द्रजीत सांवले ने बताया 36 सिकलसेल के सैंपल जांचे गए। 7 पॉजिटिव आए हैं।
818.41 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन
जनजातीय कार्यमंत्री सिंह ने जिले में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के 818.41 लाख रुपए का शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में 21 हितग्राहियों को लाभ दिया। संचालन राजकुमार शर्मा ने किया।इस दौरान कलेक्टर अनुग्रहा पी. एसपी सिद्धार्थ चौधरी, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांकसिंह सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Published on:
04 Apr 2022 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
