13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेश्वर किले में हुआ निमाड़ी परपंरा से जोरदार स्वागत, सदगुरु ने कहा- नमस्ते

jaggi vasudev nimar visit- मिट्टी बचाव का संदेश देने महेश्वर पहुंचे सदगुरु, आदिवासी पहनावे के साथ नर्तक दल ने किया स्वागत..>

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Manish Geete

Jun 11, 2022

jaggi2.png

खरगोन/ महेश्वर. मिट्टी अभियान के प्रणेता जग्गी वासुदेव सद़गुरु (jaggi vasudev) शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बाइक से महेश्वर पहुंचे। जैसे ही उनकी बाइक किला परिसर में दाखिल हुई निमाड़ी व आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रवेश होते ही ढोल-थाटी की संगत पर आदिवासी पहनावे में पहुंचे नर्तक दल ने उन्हें निमाड़ी व आदिवासी संस्कृति से रूबरू कराया। सबसे पहले सदगुरु ने देवी अहिल्याबाई की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीरसिंह यादव ने गुलदस्ते और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। एनआरएलएम के दल ने भी सदगुरू का निमाड़ी तिलक कंकू, चावल और आरती के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, एएसपी जितेंद्र पंवार, एसडीएम दिव्या पटेल, एसडीओपी मनोहर गवली उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः

सदगुरु बोले- यदि मिट्टी की उर्वरकता कम हुई, तो आएगा भोजन का संकट

No data to display.

मिट्टी बचाओ यात्रा पर सदगुरु

सद्गुरु 21 मार्च 2022 को यूरोप मध्य एशिया और मध्य पूर्व के देशों में अकेले मोटरसाइकिल से निकले थे। वह 27 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनके द्वारा चलाए गए। मिट्टी बचाओ अभियान को यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन, यूनाइटेड नेशंस पर्यावरण कार्यक्रम, यूएन वर्ल्ड खाद्य कार्यक्रम और इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर का समर्थन प्राप्त है।

नासिक के लिए रवाना हुए सदगुरु

जानकारी के अनुसार सदगुरू रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह नगर का भ्रमण कर मुंबई के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्हें महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहरों और अन्य पर्यटक स्थलों का अवलोकन भी किया। सदगुरू आगे की यात्रा के लिए नासिक के लिए रवाना हो गए।

No data to display.