22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूटने लगा कारम डैम, लीकेज होते ही गांव छोड़कर भाग रहे लोग, मची अफरा तफरी

जिले के पांच से छह गांव कराए जा रहे खाली। लोगो को भेजा जा रहा है सुरक्षित स्थानों पर खतरे और सुरक्षा को देखते हुए काकड़दा, बड़वी, मेलखेड़ी, काकरिया, मिर्जापुर,जलकोटा गांव हो सकते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Aug 2022, 1:06 PM IST

kha2.jpg

खरगोन। धार जिले भारूडपुरा में स्थित डेम से पानी सीपेज होने के बाद खरगोन जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर,कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके के लिए हुए रवाना। एसपी के मुताबिक खरगोन जिले के पांच से छह गांव कराए जा रहे खाली। लोगो को भेजा जा रहा है सुरक्षित स्थानों पर खतरे और सुरक्षा को देखते हुए काकड़दा, बड़वी, मेलखेड़ी, काकरिया, मिर्जापुर,जलकोटा गांव हो सकते है प्रभावित। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी एहतियात के तौर पर किया बंद। मौके पर मंडलेश्वर एसडीएम सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद।

प्रशासन लाउडस्पीकर से कर रहा अलर्ट

डैम लीकेज होते ही प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है, लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव वालों को घर छोड़कर सुरक्षित जगह पहुंचने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।

कारम डैम लीकेज, एबी रोड पर डायवर्ट किया आवागमन

जानकारी के अनुसार धार जिले के गुजरी के पास कारम डेम लीकेज होने से बड़ा खतरा मंडरा रहा है, प्रशासन ने आसपास के करीब 20 किमी के रास्ते को बंद कर दिया है, ऐसे में इंदौर आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालक भी परेशान हो गए हैं, क्योंकि खलटांका चौकी पर वाहनों को रोककर कसरावद व्हाया मंडलेश्वर गेट होकर भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि धार धामनोद स्थित कारम डैम में अचानक पानी का रिसाव शुरू हो जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया है, डैम के हालात देखकर डैम फूटने की कगार पर खड़ा है, कभी भी डैम फूट सकता है, क्योंकि प्रदेश में भारी बारिश के चलते डैम पर पानी का काफी प्रेशर है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगा गया है, बताया जा रहा है कि डैम फूटता है तो कई गांव बह जाएंगे, डैम फूटने से एक दर्जन गांव प्रभावित होने की संभावना है, ऐसे में लोग घर मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं, जिससे गांवों में भी हड़कंप मच गया है।