
,,
खरगोन। देश में सबसे ज्यादा तपने वाले इस जिले में गर्मी अब और बढ़ने लगी है। इस जिले में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालात यह होते हैं कि पंछी भी गर्मी सहन नहीं कर पाते और जमीन पर गिर पड़ते हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में मौसम वेबसाइट एल डोरैडो के अनुसार गर्मी के मामले में खरगोन दुनिया का सबसे गर्म शहर बताया जा चुका है।
निमाड़ का खरगौन जिला भीषण गर्मी से तप रहा है। आग जैसी तपन में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। उधर, बीते आठ दिनों में रात का तापमान तेजी से बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच पक्षी भी दम तोडऩे लगे हैं।
सोमवार को भी सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों की अग्नि परीक्षा ली। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को हलाकान कर दिया। तेज गर्मी के बीच पानी की कमी से पक्षी भी दम तोडऩे लगे हैं। सोमवार को दिनभर भी आसमान से आग बरसती रही। बच्चों के साथ बाजार आए परिवार खासे परेशान हुए। उधर, रात का तापमान बढ़ने से लोगों की नींदें भी उड़ गई है। कुलर, पंखे दम तोड़ रहे हैं, गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एल डोरैडो मौसम वेबसाइट ने 2019 में खरगोन के तापमान को 47 डिग्री सेल्सियस के रूप में दर्ज किया और इसे दुनिया में सबसे गर्म शहर के रूप में सूचीबद्ध किया।
दिन न्यूनतम तापमान
26 अप्रैल 25.5
27 अप्रैल 25.6
28 अप्रैल 26.2
29 अप्रैल 26.6
30 अप्रैल 27.0
01 मई 27.2
02 मई 26.8
(जानकारी तहसील कार्यालय की मौसम वैद्यशाला के अनुसार)
पत्रिका अपील: पक्षियों के रखें दानापानी
भीषण गर्मी से बचाव के जतन आम व्यक्ति तो कर ही लेते हैं लेकिन सामाजिक सरोकार को निभाते हुए परिंदों की भी चिंता करना होगी। पत्रिका ने भी समयसमय पर गर्मी के दौर में घरों के बाहर छतों पर पक्षियों के लिए दानापानी का बंदोबस्त करने की अपील सामाजिक संगठनों के साथ आम जनता करता आया है।
Updated on:
03 May 2022 06:35 pm
Published on:
03 May 2022 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
