scriptकिसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी | Links to the lowest number of farmers in Khargone tehsil | Patrika News
खरगोन

किसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी

खरगोन व खरगोन नगर तहसील में सबसे कम किसानों के खाते हुए लिंक

खरगोनFeb 01, 2024 / 04:12 pm

Amit Bhatore

किसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी

किसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी

किसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी

-खाते लिंक नहीं कराने पर किसान हो सकते हैं योजनाओं के लाभ से वंचित

-खरगोन व खरगोन नगर तहसील में सबसे कम किसानों के खाते हुए लिंक
खरगोन. किसानों के खसरे, खतौनी व बी-1 को आधार और समग्री आईडी से लिंक करना होगा। लिंक नहीं कराने पर आने वाले समय में किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके लिए राजस्व विभाग अभियान चला रहा है। अभियान के बावजूद खरगोन व खरगोन नगर तहसील पीछे हैं। खरगोन नगर तहसील में 24 हजार 928 किसानों के खाते लिंक करना है। परंतु अब तक मात्र 1 हजार 121 किसानों के खाते ही लिंक हो पाए हैं। जबकि खरगोन तहसील में भी यही हाल है। तहसील के 76 हजार 864 किसानों के खाते लिंक होना है। पंरतु अब तक सिर्फ 5 हजार 714 किसानों के खाते ही लिंक हो पाए हैं। जिले में 11 तहसीलों में 8 लाख 48 हजार 373 किसानों के खाते आधार व समग्री आईडी से लिंक कराना है। अभी तक 99 हजार 764 किसानों के खाते लिंक हुए हैं। राजस्व विभाग किसानों के खातों को आधार व समग्री आईडी से लिंक कराने के लिए 15 जनवरी से जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पटवारी सहित अन्य अधिकारी इस कार्य में शामिल है। 29 फरवरी तक सभी किसानों के खाते लिंक करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश में आठवें स्थान पर आया जिला

भू-अभिलेख अधीक्षक खुमानसिंह चौहान ने बताया कि जिले में राजस्व अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के खाते आधार व समग्री आईडी से लिंक किए जा रहे हैं। 15 जनवरी से अभियान शुरू हुआ है। प्रदेश में जिला आठवें स्थान पर है। 23.62 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। किसान अपनी भूमि की समग्र ई केवाईसी निकटतम सीएससी सेंटर और एमपी ऑनलाइन केंद्र से करवा सकते हैं। इसके लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड, खतौनी नकल, वोटर कार्ड या पेन कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
जिले में आधार लिंक एक नजर में

तहसील -किसान -लिंक किए गए खाते

भगवानपुरा -49439 -8014

खरगोन नगर -24928 -1121

गोगावां -69439 -7212

बड़वाह -63421 -7680

सनावद -105257 -9630
सेगांव -45726 -6727

महेश्वर -93450 -10855

भीकनगांव -111007 -15683

कसरावद -156907 -17095

खरगोन -74864 -5714

झिरन्या -60214 -10033

Hindi News/ Khargone / किसानों के खसरा खतौनी आधार और समग्र से लिंक करने में खरगोन तहसील पिछड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो