4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर अपने घर पहुंची मोनालिसा, देखने उमड़ा पूरा गांव, देखें वीडियो

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो होली पर अपने गांव महेश्वर पहुंची हैं। गांव में मोनालिसा को देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। देखें वीडियो….

2 min read
Google source verification
Viral Girl Monalisa

Viral Girl Monalisa

Viral Girl Monalisa :मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा महाकुंभ(Monalisa) मेले में रातोंरात वायरल हो गई थी। माला बेचने वाली एक साधारण लड़की की आंखों की खूबसूरती और निश्छल खिलखिलाती हंसी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। कत्थई आंखों वाली ये वायरल गर्ल अब अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में लगी हुई हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वायरल गर्ल रोजाना अपने वीडियो इंस्टाग्राम समेत कई सोशल साइट्स पर शेयर करती हैं। शनिवार को भी मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो होली पर अपने गांव महेश्वर पहुंची हैं। गांव में मोनालिसा को देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। देखें वीडियो….

देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने आज एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मोनालिसा अपने गांव महेश्वर में नजर आ रही है। वायरल गर्ल को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोनालिसा सैकड़ों लोगों से घिरी नजर आ रही हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- 'गांव वालों से मिलकर खुशी हुई।' यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

महाकुंभ से बदली जिंदगी

बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटाने लगे। इसके बाद माला बेचने वाली इस लड़की की जिंदगी रातोंरात बदल गई। वीडियो मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा तक पहुंचा तो वे इन्हें ढूढ़ते हुए प्रयागराज पहुंच गए, बोले इसे मैं अपनी फिल्म की हिरोइन बनाऊंगा। और सनोज ने जो कहा वो किया, वे महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंच गए और मोनालिसा को अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया।