खरगोन. किसान को धरती का भगवान यं ही नहीं कहा जाता। किसान मिट्टी से सोना कैसे पैदा करता है इसका ताजा उदाहरण कसरावद तहसील के ग्राम अहिरधामनोद में देखने को मिला। यहां के किसान संतोष यादव ने एक एकड़ से कम (0.397 हेक्टेयर) जमीन में 6 किलो गेहूं श्री पद्धति से बोए। उसकी अच्छी तरह देख-रेख की। इसके बाद उसे यहां से 44 क्विंटल उपज मिली। उन्नत खेती का लाभ उसे हुआ। इस उपलब्धि पर किसान को गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में सम्मानित करेंगे।