
road accident
खरगोन। तीन बेटियों के बाद बेटा होने पर मन्नत पूरी करने जा रहे परिवार की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुए हादसे में रुद्राक्ष (6) की मौत हो गई। बाइक चला रहे पिता श्रीराम को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। बच्चे की मां मनीषा ने बताया कि ***** से भातलपुर नाग मंदिर जा रहे थे। तीन बेटियों के बाद भगवान ने बेटा दिया। उसकी मन्नत उतारने जा रहे थे।
काला पत्थर और बासवां के बीच बाइक असंतुलित होकर सड़क से उतरी। तभी सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। कोई साधन नहीं होने से घटनास्थल पर पति और बेटा पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने छह वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति श्रीराम और एक अन्य बेटी को घायल हो गई। श्रीराम को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
कंटेनर गिरने से ई रिक्शा में फंस गए 5 सवार
राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को सुबह रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां अयोध्या नगर बाईपास से जा रहे एक ई रिक्शा पर एक कंटेनर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया था जिससे ये हादसा हो गया। हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। ई रिक्शा में 5 युवक युवती सवार थे जोकि इसमें ही फंस गए।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। अयोध्या नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायलों को ई रिक्शा से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में बैठे 5 लोग करीब आधा घंटे तक उसमें फंसे रहे।
पुलिस के अनुसार कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आने से ये हादसा हुआ। यह कंटेनर इंदौर से आ रहा था जबकि ई रिक्शा में 4 युवक और 1 युवती सवार थे। स्पीड ब्रेकर से कंटेनर बेकाबू हो गया और ई रिक्शा पर जाकर पलट गया। गनीमत रही कि भीषण हादसे के बाद भी किसी की भी जान नहीं गई। वक्त रहते हुए सभी सवारों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया।
Published on:
08 Sept 2023 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
