24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन

वीडियो स्टोरी : महिला पर कहां हुआ एसिड अटैक, देखे

-गोगांवा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपाला की घटना

Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Jul 06, 2023

खरगोन.
आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया कि एक महिला की जान पर बन आई। महिला के ऊपर व्यक्ति ने एसिड से भरी बॉटल फेंक दी। इससे उसका हाथ झुलस गया है। मामला गोगांवा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपाला का है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने एसिड फैकने वाले युवक को हिरासत में लिया है। पड़ताल जारी है।
गोगांवा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपाला में बुधवार दोपहर को गेहंू पिसकार चक्की से घर लौट रही एक महिला पर गांव के ही युवक ने एसिड अटैक कर दिया। इससे महिला का हाथ व पीट झुलस गई है। उसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत मेंं लिया है। पुलिस ने बताया महिला पर एसिड ही फेंका है या कोई और पदार्थ इसकी पड़ताल की जा रही है।

यह है घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार सुरपाला निवासी कविता सेवकराम (35) बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे गेहंू पिसाने के लिए घर से निकली। वहां बिजली बंद होने से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के नरेंद्र यशवंत ने उस पर एसिड अटैक कर दिया। पहले महिला को लगा पानी है, लेकिन बाद में शरीर में जलन और कपड़े गलने लगे तो तत्काल बेटे अंकित को बुलाया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। परिजन ने बताया पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है।

वर्जन.
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
-महिला पर एसिड फेंका है या कोई और पदार्थ अभी इसकी जांच कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ़्तार है। पूछताछ जारी है। -प्रवीण आर्य, टीआई, गोगांवा थाना
खरगोन. जिला अस्पताल में उपचाररत महिला।