25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेलो इंडिया में शामिल हुए वॉटर स्पोर्ट्स, प्रदेश की इस नदी में होगा नावों का खेल

खेलो इंडिया में पहली बार केनो सलालम शामिल होने से प्रदेश के खिलाडिय़ों में काफी उत्साह नजर आ रहा है.

less than 1 minute read
Google source verification
खेलो इंडिया में शामिल हुए वॉटर स्पोर्ट्स, प्रदेश की इस नदी में होगा नावों का खेल

खेलो इंडिया में शामिल हुए वॉटर स्पोर्ट्स, प्रदेश की इस नदी में होगा नावों का खेल

खरगोन . खेलो इंडिया के तहत होने वाले आयोजन के तहत अब मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में स्थित सहस्त्रधारा में नावें अठखेलियां करती नजर आएगी, इससे जहां एक और खेलो इंडिया के प्रति खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ जाएगा, वहीं दूसरी और यहां आनेवाले पर्यटकों के लिए भी ये आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पांच साल पहले वर्ष 2017 से शुरू हुए खेलो इंडिया युवाओं के लिए महाकुंभ बन गया है। 2022 में इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि इसमें जिस खेल को पहली बार शामिल किया है, उसका सबसे अच्छा ट्रैक खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा में प्राकृतिक रूप से स्थापित है।

जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने बताया खेलो इंडिया में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स के ईवेंट शामिल किए है। केनो सलालम और कायकिंग दो महत्वपूर्ण खेल विधाएं हैं, जो लोकप्रिय हुई हैं। केनो सलालम नदी की तेज धारा और कायकिंग स्थायी जल सतह पर विशेष नाव के द्वारा खेला जाएगा। स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली सहित 8 राज्यों के युवा खिलाड़ी शामिल होंगे। महेश्वर में नर्मदा नदी पर स्थित सहस्त्रधारा वह प्राकृतिक ट्रैक है, जो प्रवाहित जल में खेले जाने वाली जल क्रीड़ा केनो सलालम के लिए प्रदेश में सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां 6वें खेलो इंडिया के तहत केनो सलालम दो दिनों तक होगा। सहस्त्रधारा में केनो सलालम के ईवेंट 6 और 7 फरवरी को होंगे। आयोजन के लिए 15 सदस्यों की समिति सामान्य प्रशासन भोपाल से बनाई है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव - जानिये अब कहां से होगी एमपी में एंट्री

यहां के खिलाड़ी सहस्त्रधारा में दिखाएंगे खेल कौशल

खेल अधिकारी ने बताया महेश्वर में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, गोवा और मप्र के लगभग 100 से 150 खिलाड़ी सहस्त्रधारा में केनो सलालम में शामिल होंगे।