6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भागलपुर जिले को बैंकों की सौगात, खुलेंगी 43 नई शाखाएं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति एवं कामकाज में बरती जा रही लापरवाही के विरुद्ध रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को लिखने का निर्णय लिया गया है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Jun 20, 2016

Banking Sector

Banking Sector

भागलपुर। भागलपुर जिले में इस साल बैंकों की 43 नई शाखाएं खुलेंगी। ये शाखाएं 24 बैंकों द्वारा खोली जाएंगी। बिहार ग्रामीण बैंक सर्वाधिक नौ पंचायतों में नौ शाखा खोलेगा। पीएनबी तीन शाखा खोलेगा। शुक्रवार को जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

24 बैंकों के अफसरों के साथ डीडीसी अमित कुमार ने जिले में वित्तीय लेनदेन की समीक्षा की। अब पांच हजार की आबादी पर एक नई शाखा खुलेगी। जिले की कुल आबादी 30 लाख से अधिक है। जून में 10 नई शाखा का शुभारंभ हो जाएगा। जिले का इस्माइलपुर प्रखंड ऐसा प्रखंड है जहां 50 हजार की आबादी रहने के बाद भी बैंक की महज एक शाखा विधायक गोपाल मंडल के गांव परबत्ता में हैं। शेष इलाके में बैंक की शाखा नहीं है।

समीक्षा के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज को सबसे खराब आंका गया। इस बैंक के किसी प्रतिनिधि ने बैठक में भाग भी नहीं लिया। डीडीसी अमित कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति एवं कामकाज में बरती जा रही लापरवाही के विरुद्ध रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को लिखने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें

image