10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने सरेआम अर्धनग्न कर पत्नी को गांव में घुमाया

महिला के पति सुखी लाल सहित अपहरण के आरोपी शिव सोरेन को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Apr 26, 2016

arrested

arrested

किशनगंज। पोठिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें तीन बच्चे की मां एक युवक के साथ घर लौटी तो पति ने सरेआम उसे अर्धनग्न कर दिया। पति ने जूते-चप्पलों की माला पहना कर उसे गांव में घुमाया। सूचना पाकर तुरंत पुलिस पहुंची और महिला के पति सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घटना पोठिया थाना क्षेत्र के टिपीझाड़ी की है। बताया जाता है कि एक माह पूर्व तीन बच्चे की मां गांव के ही एक युवक शिव सोरेन के साथ कहीं चली गई थी। हालांकि महिला ने प्राथमिकी में अपहरण की बात कही है। पति सुखी लाल किस्कू ने खोजबीन कर बगल के इस्लामपुर से पत्नी सहित अपहरणकर्ता शिव सोरेन को गांव ले कर आया।

इसको लेकर गांव में पंचायत बैठी। इसी क्रम में पति सुखी सोरेन ने अपनी पत्नी सहित युवक को अर्धनग्न कर जूता-चप्पल का माला पहना कर गांव में घुमाना शुरु किया। घटना के संबंध में सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष मनु प्रसाद पहुंचे और महिला को अपने कब्जे में लेते हुए महिला के पति सुखी लाल सहित अपहरण के आरोपी शिव सोरेन को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

image