किशनगढ़

Kishangarh- महंगाई के दौर में भी भक्तों के भाव से ठाकुरजी की ‘चांदी’

चांदी के चम्मच से लगाते भोग, लोटे में पिलाते पानी, बांसुरी भी चांदी की

less than 1 minute read
Jun 06, 2023
Kishangarh- महंगाई के दौर में भी भक्तों के भाव से ठाकुरजी की ‘चांदी’

मदनगंज-किशनगढ़. सोना और चांदी बेशक महंगे हो गए, लेकिन भगवान के प्रति भक्तों के भाव में कोई कमी नहीं है। घरों में भक्त भगवान के सोने-चांदी के बर्तनों में भोग लगा रहे हैं। ठाकुरजी को सोने-चांदी के गहने भी पहनाए जाते हैं। दुकानों पर भी भगवान के गहनों और बर्तनों की पूरी रेंज हैं। बाजार में नया ट्रेन्ड देवी-देवताओं के सोने के तिलक चढ़ाने का शुरू हुआ है। भक्त अपनी क्षमतानुसार खरीदारी कर सकता है।

सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल का खयाल

अग्रसेन नगर निवासी पूजा और आरती अग्रवाल ने बताया कि वे लड़्डू गोपाल को रोज सुबह चांदी की कटोरी में दूध मिश्री का भोग लगाते है। बर्तनों को वे खुद मांज कर चमका कर रखती हैं। इसे भक्त उनके और भगवान के बीच के भाव की बात कहते हैं। सब चाहते हैं उनका मंदिर अच्छा दिखे। वे खुद सोने-चांदी के गहने पहनते हैं तो भगवान को भी पहनाते हैं। भगवान के लिए अपनी सामर्थ्यानुसार करते हैं।

अच्छी है डिमांड

सर्राफा संघ के मंत्री चंद्रप्रकाश वैद ने बताया कि पहले के मुकाबले भगवान के लिए चांदी के बर्तन और अन्य वस्तुओं की काफी डिमांड है। अब सोने के तिलक का नया ट्रेन्ड शुरू हुआ है। सोने-चांदी की मूर्तियों की भी मांग है। खास बात यह है कि लोग एक्सचेंज भी कराते रहते हैं। हर कुछ समय में बर्तन नए हो जाते हैं।

पूरी रेंज उपलब्धवस्तु, भार (ग्राम में) कीमत (रुपए में)

चांदी की कटोरी 15-60 ग्राम 1200-5000

दीपक- 10 से 35, 700-2800

तुलसी का पेड़ 6 से 25, 300-2000

घंटी 9 से 60, 900-4000

चम्मच 10 से 25, 700-1800

बांसुरी 4-20, 300-1500

सिंहासन 50 से 150, 3800-11500

छत्र 10-35, 700-2800

Published on:
06 Jun 2023 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर