किशनगढ़

केसरिया रंग में रंगा कृष्णगढ़, गाजे बाजे से निकली शोभा यात्रा

हाथी, ऊंट और घोड़ों पर भी छाई भगवा पताकाधूमधाम से मनाया गया नव संवतसर महोत्सव

2 min read
केसरिया रंग में रंगा कृष्णगढ़, गाजे बाजे से निकली शोभा यात्रा

मदनगंज-किशनगढ़.
हिंदू समाज ने एतिहासिक शोभायात्रा निकालकर नववर्ष की नूतन बेला का अभिनंदन किया। गाजे बाजे और ढोल नंगाड़ों के साथ पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ों और ऊंटों पर कार्यकत्र्ता भगवा पताका लहराते नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी कलश यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय नव वर्ष स्वागत समारोह समिति के दीपेश भाट ने बताया नववर्ष को उत्साह से मनाने के लिए किशनगढ़ में कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए। अखिल भारतीय निम्बार्का पीठ के पीठाधिश्वर श्रीश्यामचरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के पावन पुनीत सान्निध्य में धूमधाम और पूरे लावो लश्कर के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी, 21 घोडे एवं 11 ऊंटों के साथ ही नृत्य करने वाला ऊंट भी शामिल रहे। नासिक के ढोल, उज्जैन महाकाल से सवारी मंडली, पंजाब बैंड एवं कई सजीव झाकियां भी शामिल रही। 40 संकीर्तन मंडल, राधा सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल शामिल रहे।
भव्य कलश यात्रा, महिलाओं की उमड़ी भीड़
अजमेर रोड लक्ष्मीनारायण मंदिर से शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई और मुख्य चौराहा एवं पुरानी मिल होते हुए रविंद्र रंगमंच पहुंची। यहां मंचासीन अथितियों ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया। समिति के संरक्षक मुकेश अग्रवाल, रामवतार अग्रवाल ने मुख्य अथिति का पुष्पमाला पहनाकर एवं मुख्य वक्ता ने श्रीफल देकर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष विमल बड़ज्याता, संयोजक पंकज पहाडिय़ा, सह संयोजक अभिषेक पारिक, ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

भले ही पंथ अलग है, लेकिन हिंदू एक है
मुख्य वक्ता अजयमेरु विभाग प्रचारक शिवराज ने अपने वक्तवय में भारतीय काल गणना के विषय में बताया कि यदि मौसम विभाग ये अधिक्रत सूचना जारी करता है कि आज वर्षा नहीं होगी फिर भी वर्षा हो जाती है। लेकिन हमारे पांच रुपए के पंचांग में यदि लिख दिया कि इतनी तारीख़ को इतने बजे चंद्रग्रहण अथवा सूर्य ग्रहण होगा सूर्य ग्रहण सटीक समय में होता है मिनटों का भी फर्क नहीं होता है। मुख्य अथिति श्रीजी महाराज ने कहा कि भले हमारे पंथ अलग हो फिर भी हिंदू एक है। भले ही हमारी जातियां अलग अलग है, फिर भी हिंदू एक है, भले ही हमारी भाषाएं अलग है फिर भी हिंदू एक है। उन्होंने हिंदू समाज को अपने विराट स्वरूप को दर्शाते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित करने की प्रेरणा दी। भारत माता के अखंड स्वरूप की महाआरती कर आयोजन सम्पन्न हुआ। मंच संचालन अभिषेक पारिक ने किया। शोभा यात्रा में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश टाक, सभापति दिनेशसिंह राठौड़, भाजपा नेता विकास चौधरी भी शामिल रहे।

Published on:
23 Mar 2023 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर