29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पावरलूम फैक्ट्रियों तक नहीं बना अलग फीडर

खोड़ा गणेश रोड पर रहती है ट्रिपिंग की समस्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Kali Charan kumar

•

Updated: 15 Jul 2019, 9:17 PM IST

Powerloom factories do not make separate feeder

पावरलूम फैक्ट्रियों तक नहीं बना अलग फीडर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. खोड़ा गणेश रोड पर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पावरलूम फैक्ट्रियों तक बनने वाला अलग विद्युत फीडर अभी तक नहीं बना है। इससे फैक्ट्रियों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है।
खोडा गणेश रोड ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पावरलूम फैक्ट्रियों को अभी भी ट्रिपिंग की समस्या झेलनी पड़ रही है। यहां तक ढाणी पुरोहितान जीएसएस से बनाया जाने वाला फीडर अभी तक चालू नहीं हुआ है। 11 केवी के इस फीडर के लिए विद्युत टॉवर खड़े किए जा चुके है और विद्युत तार खींचे जाने बाकी है।
ट्रिपिंग से मिलेगी राहत
इस फीडर के चालू हो जाने से पावरलूम फैक्ट्री संचालकों को ट्रिपिंग से राहत मिल जाएगी। यहां लगभग 50 यूनिट में है जिनमे 500 लूम संचालित है लेकिन ट्रिपिंग के कारण संचालकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसके साथ आसपास के क्षेत्रवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यह कार्य कई माह से रूका पड़ा हुआ है।
कम हो जाएगा लोड
यह फीडर बन जाने से मदनगंज पावर हाउस पर लोड कम हो जाएगा। इससे पावर हाऊस से वर्तमान में खोड़ा गणेश रोड ग्रामीण क्षेत्र तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। फीडर लंबा होने के कारण विद्युत आपूर्ति में कई बार परेशानी होती है तो कई बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ढाणी पुरोहितान से अलग फीडर बन जाने से यहां और आसपास की कॉलोनियों में ट्रिपिंग की भी समस्या कम हो जाएगी।