4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से खुशी-खुशी नौकरी के लिए रवाना हुआ था परिवार, बीच रास्ते हादसे का हुआ शिकार

तक महिला व घायल जयपुर जिले के शिवदासपुरा निवासी, जयपुर-अजमेर के एनएच- 8 पर ट्रोले के पीछे जा टकराई कार, मृतका का पति मुकेश गुप्ता ब्यावर स्थित अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री का कर्मचारी

2 min read
Google source verification
The car collided with a trailer, the woman died, four people wounded

घर से खुशी-खुशी नौकरी के लिए रवाना हुआ था परिवार, बीच रास्ते हादसे का हुआ शिकार

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर). अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बडग़ांव समीप सोमवार दोपहर 1.30 बजे जयपुर से ब्यावर आ रही कार ट्रेलर के पीछे जा टकराई। इससे कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इसमें से तीन बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर अजमेर रैफर कर दिया गया। किशनगढ़ थाना पुलिस के पुलिस उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जयपुर से ब्यावर जा रही कार एनएच-8 स्थित बडग़ांव समीप ट्रेलर की साइड दबाने के प्रयासों में असंतुलित होकर पीछे से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार जयपुर जिले के शिवदासपुरा निवासी सुमन गुप्ता (33), पति मुकेश गुप्ता (24), बेटी नव्या (2), बेटी अनुशा (7) एवं पुत्र अक्षय (9) घायल हो गए। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को किशनगढ़ के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां सुमन गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं नव्या, अनुशा और अक्षय की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।

मुकेश गुप्ता का किशनगढ़ के निजी चिकित्सालय में उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।

नौकरी पर लौटते समय हादसा

मुकेश गुप्ता ब्यावर की अम्बुजा सीमेंट में नौकरी करता है। वह परिवार के साथ वापस ब्यावर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एनएच-8 पर यातायात जामबडग़ांव समीप हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पति-पत्नी को बामुश्किल बाहर निकाला। घायल गुप्ता ने बताया कि कार में पीछे की सीट पर तीन बच्चे बैठे हैं। तब लोगों ने तुरंत बच्चों को भी बाहर निकाला। तीनों बच्चों के गंभीर होने पर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।

Story Loader