8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महानगर से 5.74 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त

-17 को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक पहुंचेंगे कोलकाता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 16 Mar 2021, 8:27 AM IST

महानगर से 5.74 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त

महानगर से 5.74 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त

कोलकाता

राज्य चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम नो अभियान चलाकर रविवार को 1.139 किलो हेरोइन जब्त की है। जब्त हेरोइन का मूल्य 5.74 करोड़ रुपये है। चुनाव आयोग व पुलिस के निगरानी दस्ते ने 26 फरवरी से अब तक 46.39 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किया गया है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बोस ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 लाख नकद जब्त किया है। आयोग व पुलिस ने अब तक 18.30 करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये हैं। इसके अलावा रविवार को ही 3.04 करोड़ रुपये मूल्य के गहने, कपड़े व मोबाइल सह अन्य सामग्री जब्त की हैं। अतिरिक्त चुनाव आधिकारी ने बताया कि रविवार को कुल 8.99 करोड़ मूल्य के गहने, नकदी व नशाीले पदार्थ जब्त किये गये हैं।

17 मार्च कोलकाता पहुंचेंगे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक
संजय बोस ने बताया कि बंगाल विधानसभा चुनाव पर नजर रखने के लिए आयोग ने पहले ही तीन विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। उनमें विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक, पुलिस प्रवेक्षक विवेक दुबे व प्रत्याशियों की आय-व्याय पर नजर रखने के लि वी मुरली कुमार शामिल है। तीनों महानगर पहुंच कर कार्य शुरू कर दिये हैं। इस बीच आयोग ने फिर एक पुलिस प्रर्यवेक्षक को नियुक्त किया है। पूर्व डीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब, अनिल कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त किया गया। जो 17 मार्च कोलकाता पहुंच रहे है। मालूम हो कि दूसरे चरण में एक अप्रैल को चुनाव होगा। इस चरण के लिए 12 मार्च को नामांकन की तिथि खत्म हो गयी हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी किया गया। इस चरण में कुल 176 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है। इनमें तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के 30-30 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।