8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 साल बाद पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी ने कबूला गुनाह

जम्मू कश्मीर के रास्ते बंगाल व देशभर में दहशत की थी तैयारी- 2009 में फेयरली प्लेस से पकड़ा गया था शाहबाज इस्माइल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 10:40 AM IST

11 साल बाद पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी ने कबूला गुनाह

11 साल बाद पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी ने कबूला गुनाह

कोलकाता

लगभग 11 साल बाद कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी शहबाज़ इस्माइल सोमवार को अपना गुनाह कबूला। सिटी सेशन कोर्ट में सोमवार को उसे पेश किया गया था।शाहबाज।उर्फ मोहम्मद जमाल को भादवि की धारा 121/122/ 419/467/468/471 IPC और 14A, विदेशी का अधिनियम के तहत आजीवन कारावास हुआ। सूत्रों ने बताया। जमाल कथित रूप से फूट फूट कर रोने लगा व। अपने सारे गुनाह कबूल किए। मालूम हो कि गत 19 मार्च 2009 को लगभग दोपहर 2 बजे एसटीएफ के अधिकारी को खुफिया सूचना मिली कि पाकिस्तानी मूल का एक प्रशिक्षित आतंकवादी शाहबाज इस्माइल (27 वर्ष) को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अल-बद्र भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने यानी जिहाद को अंजाम देने के मुर्शिदाबाद से कोलकाता पहुंचा है। जमाल का भारतीय नागरिक के नाम पर श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की अपनी यात्रा के लिए फेयरली प्लेस से रेलवे टिकट काटने गया था। तब हेयर स्ट्रीट थाने के पुलिस अधिकारी ने उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर जाली ड्राइविंग लाइसेंस और जाली वोटर पहचान पत्र, बांग्लादेशी सिम कार्ड के साथ लगे मोबाइल फोन, कई अर्धनिर्मित सामग्री सहित कई घटिया वस्तुएं विस्फोटक, एक पॉकेट डायरी जिसमें नाम और फोन पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलग-अलग व्यक्तियों के नाम शामिल थे। विस्फोटक उपकरणों का निर्माण कैसे किया जाता है संबंधित सभी जानकारियां मिली।जांच के दौरान चार्ज यू / एस 4 और 5, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम को सीएफएसएल रिपोर्ट की प्राप्ति पर मामले के प्रारंभिक प्रभार में जोड़ा गया था जिसमें कहा गया था कि जब्त की गई सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट और पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन का मिश्रण पाया गया था।