
- नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिने अवार्ड 2018 में बिखरेंगे जलवा
- सितारे हजारों दर्शकों और अतिथियों के बीच अपना कार्यक्रम पेश करेंगे
- भोजपुरी अवार्ड शो का लाइव दर्शकों को देखने को मिलेगा
कोलकाता. भोजपुरी सिनेमा के सभी बड़े दिग्गज सितारे शनिवार शाम महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिने अवार्ड २०१८ में अपना जलवा बिखरेंगे। सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, पूनम दूबे, अप्सरा, अनारा गुप्ता, स्मृति सिन्हा, अंजना सिंह, ऋतु सिंह, निधि झा, मोहिनी घोष, मनि भट्टाचार्य, स्वीटी छाबड़ा, पाखी हेगड़े, संभावना सेठ, ऋचा दीक्षित, काजल यादव, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, सुशील सिंह, संजय पांडेय, प्रीति छाबड़ा, अजित आनन्द, राकेश मिश्रा, आदित्य ओझा सहित अन्य भोजपुरी कलाकार कोलकाता में पहली बार अपना महा शो पेश करेंगे। स्क्रीन एवं स्टेज और भोजपुरी नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में भोजपुरी सिनेमा के सभी नामी-गिरामी कलाकारों का जमघट लगेगा। ये सितारे शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक हजारों दर्शकों और अतिथियों के बीच अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। शो के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम, राज्य के खेल व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, सहकारिता मंत्री अरूप राय, खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला के हाजिर होने की संभावना है। शो के आयोजनकर्ताओं में स्क्रीन एंड स्टेज के पार्टनर मृत्युजंय पांडेय, अरुण ओझा, विकास सिंह वीरप्पन व स्क्रीन एंड स्टेज के पार्टनर और भोजपुरी नवयुवक संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी शामिल हैं।
बंगाल की धरती पर पहली बार आयोजन
पश्चिम बंगाल की धरती पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर भोजपुर सिने अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आमतौर पर अवार्ड कार्यक्रम को लाइव देखने का मौका दर्शकों को नहीं मिलता है, लेकिन भोजपुरी अवार्ड शो का लाइव दर्शकों को देखने को मिलेगा। दर्शकों को मनपसन्द भोजपुरी सितारों को सामने से देखने का मौका मिलेगा।
Published on:
04 May 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
