1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति, संजय के पास थी दिव्यदृष्टि : जगदीप धनखड़

- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का विज्ञान मेले के मंच से बयान। रामायण के पुष्पक विमान, अर्जुन के बाण और संजय के दिव्यदृष्टि का दिया उदाहरण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 15 Jan 2020, 4:49 PM IST

अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति, संजय के पास थी दिव्यदृष्टि : जगदीप धनखड़

अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति, संजय के पास थी दिव्यदृष्टि : जगदीप धनखड़

कोलकाता. भारत में विज्ञान के क्षेत्र में विकास आज से नहीं बल्कि हजारों वर्ष पूर्व ही हो चुका है। रामायण का पुष्पक विमान और महाभारत में संजय का रणक्षेत्र में मौजूद रहे बिना पूरी घटना का विवरण करना इसका उदाहरण है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बीआईटीएम के साइंस फेयर उद्घाटन समारोह में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि महाभारत में अर्जुन ने जिन बाणों का इस्तेमाल किया था, उसमें परमाणु शक्ति थी।

यहां पर रामायण के उडऩखटोले का राज्यापल ने हवाई विमान से तुलना की है। उल्लेखनीय है कि उनके इस बयान को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विपल्व देव के बयान के साथ जोड़ा जा रहा है। जिन्होंने कुछ महीने पहले ही एक कार्यक्रम में महाभारत के संजय का उल्लेख करते हुए उनके राजमहल में मौजूद रहकर कुरुक्षेत्र का वर्णन करने को इंटरनेट सुविधा से जोड़कर बताया था। उनका दावा था कि संजय ने महाभारत के दौरान ही इंटरनेट सेवा की उत्पत्ति कर ली थी।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि विश्व के साफ-सुथरी नेताओं की रैकिंग में हमारे प्रधानमंत्री पहले स्थान पर हैं।

- प्रतिभागियों के हुनर, जज्बे और उत्साह की सराहना :

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम में ४६वें इस्टर्न इंडिया साइंस व इंजीनियरिंग मेले का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। मेले में 11 पूर्वी राज्यों के 387 प्रतिभागी व शिक्षकों ने 160 प्रोजेक्ट्स के साथ हिस्सा लिया है।

वहीं 15 साइंस व इंजीनियरिंग कॉलेजों के 45 छात्रों ने 15 प्रोजेक्ट के साथ मेले में शामिल हुए हैं। राज्यपाल ने छात्रों के प्रोजेक्ट व मॉडल को एक-एक स्टाल पर जाकर अवलोकन किया और प्रतिभागियों से बात की। उन्होंने प्रतिभागियों के हुनर, जज्बे और उत्साह की सराहना की और उन्हें भारत का भविष्य बताया। यह मेला 18 जनवरी तक चलेगा।

मेले के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि कोलकाता में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर निक लो, सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर प्रो. ध्रुवज्योति चट्टोपाध्याय, नेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के महानिदेशक ए.डी. चौधरी और बीआईटीएम के निदेशक वीएस रामचंद्रन मौजूद थे।