26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्यमंत्री की गाड़ी से भिड़ी ऑटो

- माध्यमिक के 3 विद्यार्थी घायल - मंत्री ने परीक्षाकेन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की
less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

खाद्यमंत्री की गाड़ी से भिड़ी ऑटो

साल्टलेक . अब राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार बनना पड़ा है। नियम तोड़कर उनके काफिले में ऑटो घुस आया। बताया जाता है कि ऑटो ने मल्लिक के आधिकारिक वाहन को टक्कर भी मारी। जिसमें माध्यमिक के तीन विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद थे। तीनों विद्यार्थियों को मंत्री ने खुद परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। साथ ही घायल अभिभावकों की चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक किसी कार्य से साल्टलेक जा रहे थे। पीएनबी मोड़ के निकट उनके काफिले में नियम तोड़कर ऑटो चला आया और मंत्री की गाड़ी से जा भिड़ा। जिससे उनके सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार तीन विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ थे जिनको चोट भी लगी। उनको माध्यमिक परीक्षा के केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था मंत्री ने की। उन्होंने कहा कि ऑटो में बहुत अधिक यात्री सवार थे जिसके कारण ही संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना घटी। ऐसी घटनाएं न घटे इसके लिए ऑटो चालकों में जागरूकता की जरूरत है।