4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में बांग्लादेश की युवती से सामूहिक बलात्कार

- आई थी रिश्तेदार के घर - उत्तर 24 परगना जिले के बारासात इलाके में हुई वारदात

2 min read
Google source verification
Kolkata west bengal

बंगाल में बांग्लादेश की युवती से सामूहिक बलात्कार

कोलकाता

वैध पास्पोर्ट और वीजा पर बंगाल आई बांग्लादेश की युवती से सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना उत्तर 24 परगना जिले के बारासात इलाके की है। हैवानियत की शिकार हुई युवती ने बारासात थाने में रतन और जगन्नाथ नामक दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जगन्नाथ मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने रतन को गिरफ्तार कर लिया है। जगन्नाथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। बुधवार को वह घूमने के लिए निकली थी। ऑटो में रतन और जगन्नाथ दोनों थे। दोनों ने युवती के साथ बातचीत की। फिर उसे घूमाने के लिए कोलकाता ले गए। देर रात बारासात लौटे। रात अधिक हो जाने की बीत कह युवती को उसके रिश्तेदार के घर नहीं ले गए, बल्कि एक होटल में रखे। कुछ देर तक दोनों कमरे में उसके साथ रहे। युवती का आरोप है कि जगन्नाथ ने होटल के कमरे में उसका बलात्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आरोप की सत्यता सामने आएगी। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के रिश्तेदारों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

बेटी से रेप: पिता गिरफ्तार

- लोगों ने आरोपी को पीट कर घायल किया
हावड़ा

जगाछा थाना इलाके के धरसा में गुरुवार को पुलिस ने बेटी से लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बेटी ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। मां को उसने बताया कि पिता प्रत्येक दिन बलात्कार करता था और धमकी देेता था कि अगर इस बात की सूचना वह अपनी मां को देगी तो उसे व उसकी मां की हत्या कर देगा। मां को कुछ संदेह था वह सुबह उठी तो देखा कि कमरे से आवाज आ रही थी वह पहुंची तो देखा कि उसका पति आपत्तिजनक अवस्था में बेटी के साथ देखा है। उसने बेटी से पूछा और सारी जानकारी ली। उसके बाद आस पास के लोगों को बुला लिया। आस पास के लोगों ने आरोपी पिता की सामूहिक पिटाई की उसके सिर के बाल काट दिए। घटना की खबर पुलिस को मिली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस ने पॉक्सो धारा के तहत मामला दर्ज किया है। घायल आरोपी को पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।