10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने मचाया धमाल

जबर्दस्त नृत्य-संगीत के साथ हजारों लोगों को किया मंत्रमुग्ध

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में स्क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवॉर्ड शो 2018 का भव्य आयोजन

कोलकाता. भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी बड़े सितारों के जानदार प्रदर्शन के बीच स्क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवॉर्ड शो 2018 महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में शनिवार रात हुआ। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, खेसारीलाल यादव से लेकर अन्य कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, पूनम दूबे, अप्सरा, अनारा गुप्ता, स्मृति सिन्हा, अंजना सिंह, ऋतु सिंह, निधि झा, मोहिनी घोष, स्वीटी छाबड़ा, संभावना सेठ, काजल यादव, अवधेश मिश्रा, समेत अन्य भोजपुरी कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से हजारों लोगों का मन मोह लिया। अपने जबर्दस्त नृत्य-संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भोजपुरी सिने अवार्ड पहली बार कोलकाता में आयोजित किया गया।

एक तरह से नेताजी इंडोर स्‍टेडियम में भोजपुरी सिने जगत के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। आम्रपाली दुबे ने रात दिया बुझा के गाने पर जबरदस्त डांस का प्रदर्शन किया। मनोज तिवारी ने अपने गीतों से शो में चार चांद लगाए। भोजपुरी गायिका कल्पना ने अपने गीतों से भोजपुरी समाज का दिल जीत लिया। कल्पना के गीतों के बीच रवि किशन की मच पर धमाकेदार एंट्री हुई।
इनको मिला अवार्ड

संभावना सेठ को बेस्ट डांसिंग स्टार का अवार्ड मिला।
फिल्म रंगदारी टैक्स के लिए पूनम दुबे को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म मेहंदी लगा के रखना के लिए अवधेश मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

मनोज टाइगर को बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड मिला। भोजपुरी फिल्म जगत के पीआरओ उदय भगत और रंजन सिन्हा को मिला बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड मिला। लगभग दो साल तक परदे से दूर रही अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने इस अवार्ड शो से अपनी वापसी की। उनको तथा आदित्य ओझा, अस्मिता सिंह को उभरते सितारे का अवार्ड मिला।
--

समारोह का आयोजन
स्क्रीन एवं स्टेज और भोजपुरी नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्य के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, संजय बक्शी समेत अन्य विशिष्टजनों ने हिस्सा लिया। शो के सफल आयोजन में स्क्रीन एंड स्टेज के पार्टनर मृत्युजंय पांडेय, अरुण ओझा, विकास सिंह वीरप्पन व स्क्रीन एंड स्टेज के पार्टनर और भोजपुरी नवयुवक संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी का अहम योगदान रहा। शो के दौरान मनमोहन बागड़ी, अशोक कुमार पांडेय, राजेश कुमार सिंह तथा अन्य सक्रिय रहे।