
भाजपा में शामिल अभिनेत्री अंजु घोष बांग्लादेशी नहीं कोलकाता में जन्मी भारतीय है
कोलकाता
बांग्लादेशी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री अंजु घोष भाजपा में शामिल हुईं तो उनकी नागरिकता को ले कर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया। राज्य की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस तंज कसते हुए भाजपा को इंटरनेशनल पार्टी कही तो भाजपा इस दिन अंजु घोष को भारतीय नागरिक होने का दावा करते हुए मीडिया के सामने उनकी समूचा कुण्डली रख दिया।
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार अब तक कि सबसे अधिक सुपर हिट फिल्म बेदेर मेय जोत्सना की अभिनेत्री अंजु घोष को पार्टी में शांिल किया था। उसके बाद से तृणमूल कांग्रेस ने इसको राजनीतिक मुद्दा बना दिया।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शहर विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि अब भाजपा बंगाल में लोग नहीं मिल रहे हैं तो बांग्लादेश की अभिनेत्री को पार्टी का सदस्य बना रही है।
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता दिप्तांशु चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी से अब बांग्लादेशी जनता पार्टी हो गयी है।
दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने के दौरान अपनी नागरिकता के बारे में अंजू घोष चुप थी, लेकिन दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने अंजु घोष को भारतीय नागरिक प्रमाणित करने के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी उनका जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट और मतदाता पहचान पत्र सहित पूरी कुण्डली मीडिया के सामने रख दिया।
मजुमादार ने कहा कि इसमें कोई शक की गुंजाइस नहीं है कि अंजु घोष भारतीय नागरिक हैं। उनके भारतीय नागरिक होने के सभी प्रमाण है। इसके बाद भी तृणमूल कांग्रेस के नेता अपने पहले बयान पर अडे हुए हैं।
भाजपा सूत्रों ने इस बात की भी जानकारी दी कि अंजू घोष को पार्टी में शामिल करने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यालय ने उनकी नागरिकता संबंधी पूरी जानकारी हासिल की थी।
लोकसभा चुनावों में जब तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेशी फिल्मी कलाकारों को बुलाकर प्रचार करवाया था तो पार्टी की काफी आलोचना हुई थी और इन दोनों कलाकारों को तत्काल देश छोडऩे के निर्देश दिये गये थे। जहां तक अंजू की बात है तो उनके पास वैध भारतीय पासपोर्ट भी है। 1989 में आई उनकी फिल्म 'बेडर मेये जोसना' बांग्लादेश फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है।
Published on:
06 Jun 2019 08:53 pm

बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
