10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियालदह गेदे लोकल में ब्रेक बाईंडिंग, महिला कमरे से निकला धुआं

- सियालदह बैरकपुर शाखा मे रेल सेवा प्रभावित

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

सियालदह गेदे लोकल में ब्रेक बाईंडिंग, महिला कमरे से निकला धुआं

सियालदह डिवीजन के बैरकपुर स्टेशन पर मंगलवार शाम को सियालदह गेदे लोकल में ब्रेक बाईंडिंग के कारण महिला कक्ष में धुआं भर गया व यात्री आतंकित हो गए। परिणामस्वरूप बैरकपुर रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। इस घटना के कारण सियालदह मेन लाइन में ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ। यह लोकल ट्रेन सियालदह से गेदे की ओर जा रही थी। चालक ने तुरंत ट्रेन को दिया। यात्रियों को ट्रेन से बाहर लाया गया। इसके साथ ही स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया। बाद में रेलवे की ओर से इंजीनियरों की टीम वहां पहुंची व मरम्मत का काम शुरू हुआ। कड़ी मश्क्कत के बाद ट्रेन में लगी आग बुझा दी गई।

----------------

नैहट्टी- रानाघाट शाखा में टै्फिक ब्लॉक

सियालदह डिवीजन की नैहट्टी-रानाघाट शाखा में नैहट्टी-कल्याणी स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए मंगलवार रात 12.45 बह 5.15तक टै्रफिक ब्लॉक रहेगा। परिणामस्वरूप ५ व 6 और 13 /1ू4 को ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी। गाड़ी संख्या 31712 / 31711 रानाघाट-नैहट्टी और 31844/31811 कृष्णनगर सिटी जंक्शन लोकल रद्द रहेगी। इसके अलावा ब्लॉक अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 31191/31192 नैहट्टी-कल्याणी सीमांत लोकल की यात्रा छोटी कर दी जाएगी। इसके अलावा 53171 सियालदह-लालगोला पैसेंजर सियालदह से 3.45जाय 4.15 बजे से रवाना होगी।