23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / West Bengal / Kolkata / पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार के लक्षण दिखने लगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की 8 सदस्यीय टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 8 Sep 2019, 5:44 PM IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार


- स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट ने किया खुलासा
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार के लक्षण दिखने लगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की 8 सदस्यीय टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि चिकित्सकों ने भट्टाचार्य को फिलहाल ऑक्सीजन के सपोर्ट पर रखने की जरूरत बताई है। 75 वर्षीय माकपा नेता सचेत, सतर्क और सामान्य तौर पर बातचीत कर रहे हैं। मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की समीक्षा की। हालांकि टीम ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर भट्टाचार्य को अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। मेडिकल टीम ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि पूर्व सीएम के महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। वह सुबह हल्का भोजन और आइसक्रीम, चाय और पपीता का सेवन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने भट्टाचार्य की की छाती का एक्स-रे भी किया। जिसमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के शरीर में हेमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ गया है। कार्बन-डाय-ऑक्साइड का स्तर कम हो गया है, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत बनी रहेगी।