22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना अलर्ट: गोमूत्र सेवन में समस्या क्या, फायदे हैं अनेक, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां…

CORONA ALERT: Corona Alert: What is the problem in cow urine intake,कोरोना से बचाव के लिए गोमूत्र सेवन पर कोलकाता में गरमाई राजनीतितृणमूल, कांग्रेस बोली-ये भाजपा की देन

2 min read
Google source verification
कोरोना अलर्ट: गोमूत्र सेवन में समस्या क्या, फायदे हैं अनेक, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां...

कोरोना अलर्ट: गोमूत्र सेवन में समस्या क्या, फायदे हैं अनेक, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां...

कोलकाता. वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस नोवेल कोविड-19 से बचाव के लिए गोमूत्र सेवन को लेकर सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां तृणमूल तथा कांग्रेस ने इसे भाजपा की देन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने गोमूत्र के फायदे गिनाए। सांसद-सह-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि गोमूत्र सेवन करने में समस्या क्या है? बल्कि इसके काफी फायदे हैं। उन्होंने कहा कि वह गोमूत्र का सेवन करते हैं और आगे भी करेंगे। उत्तर कोलकाता में गोमूत्र के सेवन का कार्यक्रम आयोजित कर कहा गया था कि यह कोरोना वायरस से लोगों की रक्षा करेगा। उन्हें कोरोना से संक्रमित

होने की स्थिति में ठीक करेगा। जोड़ासांको क्षेत्र में एक गोशाला में गोपूजा का आयोजन कर गोमूत्र का सेवन किया गया था। आयोजकों में से एक ने कहा कि हम मानते हैं कि गोमूत्र का सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर कोरोना वायरस से हमारी रक्षा करेगा। आयोजकों ने गोमूत्र बांटते हुए इसके चमत्कारी गुणों की तारीफ की। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना की, जबकि भाजपा अपने इस आयोजन पर अड़ी रही। राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह पूरी तरह अवैज्ञानिक और बेतुका है। जब दुनिया भर के वैज्ञानिक इस वायरस से लडऩे के लिए काम कर रहे हैं, तो ऐसी घटनाएं न केवल शर्मनाक हैं बल्कि एक अपराध भी हैं। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद मानस भुंइया ने भी पार्थ चटर्जी के सुर में सुर मिलाया है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा का गाय के प्रति उसके जुनून के कारण है कि समाज में इस तरह के अंधविश्वास फैल गए हैं। कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में कुछ लोगों पर एक होमगार्ड को जबरन गोमूत्र पिलाने का आरोप लगा। जोड़ाबागान पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद शाम को पुलिस ने भाजपा नेता नारायण चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस कहना है कि चरणामृत के नाम पर होमगार्ड को गोमूत्र दिया गया था।